1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: ये आम लोग करेंगे मशहूर हस्तियों से मुकाबला

Bigg Boss 10: ये आम लोग करेंगे मशहूर हस्तियों से मुकाबला

 Published : Oct 12, 2016 01:26 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 04:05 pm IST

सलमान खान की होस्टिंग वाला लोकप्रिय रियलिटी टेलिविजन शो 'बिग बॉ़स' का 10वां पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाया हुआ है। लेकिन 16 अक्टूबर को दर्शकों इंतजार खत्म होने जा रहे है।

bigg boss- India TV Hindi
bigg boss

नई दिल्ली: सलमान खान की होस्टिंग वाला लोकप्रिय रियलिटी टेलिविजन शो 'बिग बॉ़स' का 10वां पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाया हुआ है। लेकिन 16 अक्टूबर को दर्शकों इंतजार खत्म होने जा रहे है। बिग बॉस का 10वां सीजन पिछले 9 सीजन से बेहद खास है। इस बार बिग बॉस के घर के दरवाजे मशहूर हस्तियों के अलावा आम आदमी के लिए भी खोले गए हैं।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: जानिए आखिर कौन हैं Bigg Boss 10 के पहले मेहमान

ऐसा पहली बार होने जा रहे है जब शो में आम आदमी भी प्रतिभागी के तौर पर देखा जाएंगे। अब खबर आई है कि शो के लिए 13 लोगों के नाम तय किए गए हैं। लेकिन शो में एंट्री लेने के लिए इन्हें एक फाइनल राउंड से गुजरना पड़ेगा। इन लोगों में टीजर, मॉडल, बिजनेसमैन भी शामिल हैं। एक पब्लिक पोल के जरिए इस बात का निर्णय लिया जाएगा कि इनमें कौन-कौन बिग बॉस के घर में एंट्री लेगा। इसके बाद इनमें से 8 लोगों के नामों पर भी मोहर लगाई जाएगी।

Bigg Boss
Bigg Boss

1. रुचिका सिंह:- दिल्ली की रहने वालीं 39 साल की हैं। उन्हें घूमना, किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और पार्टी करना बेहद पसंद है। रुचिका काफी मस्तीखोर भी हैं।

Bigg Boss
Bigg Boss

2. फिरोज खान:- फिरोज 27 साल के हैं। उन्हें एडवेंचर स्पोर्ट्स काफी पसंद हैं। वह पेशे से एक्टर और सिंगर हैं। वह रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिग और साइकिलिंग के शौकीन हैं।

अगली स्लाइड में देखें और कौन आम लोग टकराएंगे मशहूर हस्तियों से:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन