1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जानिए आखिर कौन हैं Bigg Boss 10 के पहले मेहमान

VIDEO: जानिए आखिर कौन हैं Bigg Boss 10 के पहले मेहमान

 Published : Oct 11, 2016 05:08 pm IST,  Updated : Oct 11, 2016 05:08 pm IST

सलमान खान की होस्टिंग वाला लोकप्रिय रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस' के 10वें सीजन का इंतजार दर्शक बेहद उत्सुकता के साथ कर रहे हैं। शो की लॉन्चिंग में सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की होस्टिंग वाला लोकप्रिय रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस' के 10वें सीजन का इंतजार दर्शक बेहद उत्सुकता के साथ कर रहे हैं। शो की लॉन्चिंग में सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। सलमान खान के साथ शूटिंग करते पाए जाने के बाद अफवाह थी कि दीपिका पादुकोण शो की पहली सेलिब्रिटी गेस्ट होंगी। अब इस खबर की कलर्स चैनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राज नायक ने पुष्टि कर दी।

इसे भी पढ़े:-

नायक ने ट्वीट किया, "रोमांच अब शुरू हुआ है। गेस कीजिए, बिग बॉस की लॉन्चिंग पर कौन आ रहा है। 16 अक्टूबर को 9 बजे अपनी सीट बुक कीजिए अब! एक्सएक्सएक्स मूवी दीपिका पादुकोण।"

उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें दीपिका दर्शकों से यह कहते हुए दिख रही हैं कि वे ‘बिग बॉस’ के आगामी सीजन के लिए तैयार रहें। क्लिप में ‘पीकू’ स्टार ने कहा, "भारत के लोगों व सेलिब्रिटी के बीच कश्मकश में मैं शो में रोमांच व एक्शन का तड़का लगाऊंगी।"

‘बिग बॉस’ का यह सीजन पिछले 9 सीजन से ज्यादा खास है। अब तक हम इस शो में मशहूर हस्तियों को आपस में लड़ते-झगड़ते और हंसी मजाक करते हुए देखते आए हैं। लेकिन इस बार शो में आम आदमी पर फोकस किया जा रहा है। पहली बार, रियलिटी शो सितारों के साथ प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लेने के लिए अपने दरवाजे आम आदमी के लिए भी खोलेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन