1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: छोटे पर्दे का ये सितारा बनेगा शो का कन्टेस्टेंट

Bigg Boss 10: छोटे पर्दे का ये सितारा बनेगा शो का कन्टेस्टेंट

 Published : Sep 21, 2016 04:02 pm IST,  Updated : Sep 21, 2016 04:02 pm IST

'बिग बॉस' का 10वां सीजन इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो में इस बार भी दबंग सलमान खान ही होस्ट करते हुए नजर आएंगे। जब से शो शुरु होने होने की खबर आई है तभी से इसके प्रतिभागियों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

salman- India TV Hindi
bigg boss

मुंबई: कलर्स चैनल का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 10वां सीजन इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो में इस बार भी दबंग सलमान खान ही होस्ट करते हुए नजर आएंगे। शो के कई प्रोमो भी जारी किए जा चुके हैं। जब से शो शुरु होने होने की खबर आई है तभी से इसके प्रतिभागियों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि धारावाहिक 'स्वरागिनी' में अपनी भूमिका से पहचान बनाने वाले अभिनेता मयूर वर्मा को इस शो के लिए चुन लिया गया है।

इसे भी पढ़े:-

इसे लेकर मयूर ने बताया कि वह विवादास्पद रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आगामी 10वें सत्र में दिखाई देंगे। मयूर ने कहा, "मुझे 'बिग बॉस' के आगामी सत्र में प्रतियोगी के रूप में चयनित किया गया है। पिछले साल मुझे एक वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में नामित किया गया था। मैं इस शो के लिए उत्साहित हूं।"

'बिग बॉस' का 10वां संस्करण जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखाया जाएगा और इस बार आम आदमी के लिए भी इसके दरवाजे खुले हैं। इस बार विवादास्पद रियलिटी शो में सितारों के साथ-साथ आम लोग भी प्रतियोगी के रूप में दिखाई देंगे। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होगा।

mayur
bigg boss

इस शो के लिए जहां मयूर ने अपने भागीदार होने की पुष्टि कर दी है, वहीं चैनल की तरफ से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। शो में हर बार एक टैग लाइन दी जाता है। इस बार की टाग लाइन है, "बिग बॉस टेन, विद कॉमन और मेन।" दर्शकों को लंबे वक्त से इस शो का इंतजार था। यह 16 अक्टूबर से प्रसारित किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन