1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसे शुरु हुई सैफ-करीना की लव स्टोरी, शादी के समय सैफ-करीना का नाम रखा गया सैफीना

ऐसे शुरु हुई सैफ-करीना की लव स्टोरी, शादी के समय सैफ-करीना का नाम रखा गया सैफीना

 Published : Oct 15, 2016 07:40 pm IST,  Updated : Oct 15, 2016 08:19 pm IST

दिल्ली: सैफ और करीना फिल्म इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक जोड़ों में से माने जाते हैं। नवाब साहब और उनकी बेगम के बीच के प्यार से इंडस्ट्री तो क्या, उनके प्रशंसक भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। इनकी शादी के पूरे 4 साल 16 अक्टूबर से हो गए है। जानिए सैफ और करीना..

kareena and saif ali khan- India TV Hindi
kareena and saif ali khan

नई दिल्ली: सैफ और करीना फिल्म इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक जोड़ों में से माने जाते हैं। नवाब साहब और उनकी बेगम के बीच के प्यार से इंडस्ट्री तो क्या, उनके प्रशंसक भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। इनकी शादी के पूरे 4 साल 16 अक्टूबर से हो गए है। जानिए सैफ और करीना की जिंदगी के बारें में कुछ खास बातें।

ऐसे शुरु हुई सैफ-करीना की लव स्टोरी

2007 के आसपास शाहिद कपूर से ब्रेकअप होने के बाद करीना कपूर की नजदीकियां सैफ अली खान के साथ बढ़नी शुरू हुई थीं। फिल्म ‘ओमकारा' के बहुत कम सीन सैफ और करीना को एक साथ शूट करने थे। सेट पर दोनों साथ-साथ दिखते।

जब करीना या सैफ के सीन भी साथ में न होते तो भी सेट पर साथ बने रहते। 'ओमकारा' के बाद सैफ करीना की नजदीकी यशराज बैनर की फिल्म ‘टशन' की शूटिंग के समय दिखी।  शूटिंग से वक्त निकालकर दोनों लॉन्ग वॉक पर जाते। इन दोनों के अफेयर के गॉसिप बनने शुरू हो चुके थे पर मीडिया के सामने दोनों ने ही इसे नहीं स्वीकारा। लैक्मे फैशन वीक के दौरान सैफ-करीना पहली बार साथ-साथ एक ही गाड़ी से आए। यहां पहली बार सैफ अली खान ने माना कि वह करीना के साथ डेट कर रहे हैं।

करीना ने ठुकराया था दो बार शादी का प्रपोजल
शादी से पहले सैफ ने दो बार करीना को प्रपोज किया लेकिन उन्होनें दोने बार ठुकरा दिया। पहली बार काम के सिलसिले में सैफ के साथ पेरिस गई थी। जहां पक होटल के अंदर सैफ ने उन्हें प्रपोज किया। जिसे करीना ने ठुकरा दिया था। दूसरी बार इसी ट्रिप में दोनों एक चर्च में थे। जहां पर सैफ ने फिर प्रपोज किया। जिसमें भी करीनe ने ना कहा। लेकिन इस बात से सैफ को राहत मिली कि उनकी प्रपोजल के बारें में सोचेगी। इसी के 2 दिन बाद उन्होंने प्रपोजल स्वीकार कर लिया था। इसके बाद ही सैफ की दुल्हन करीना बनी।

अगली स्लाइड में पढ़े किस शर्त में की थी करीना ने सैफ से शादी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन