A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज से ऑनएयर होगा सुरभि ज्योति का नया सीरियल

आज से ऑनएयर होगा सुरभि ज्योति का नया सीरियल

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति का सीरियल ‘कोई लौट के आया है’ आज ऑनएयर होने जा रहा है।

koi laut ke aya hai- India TV Hindi
koi laut ke aya hai

मुंबई: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति का सीरियल ‘कोई लौट के आया है’ आज ऑनएयर होने जा रहा है। ये शो आज रात 9 बजे से हर शनिवार और रविवार स्टार प्लस पर आएगा। सीरियल में सुरभि ज्योति के साथ शोएब इब्राहिम और शरद केलकर मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। सुरभि इस सीरियल में गीतांजलि नाम की लड़की को रोल प्ले करेंगी।

इसे भी पढ़ें:

शो का प्रोमो देखकर ही पता चल रहा है कि ‘कोई लौट के आया है’ एक रोमांटिक सुपरनैचुरल थ्रिलर शो है। कलर्स चैनल इस तरह के सुपरनैचुरल पॉवर वाले कई सीरियल दिखाता है, दर्शकों का प्यार भी ऐसे सीरियल को खूब मिलता है। ‘नागिन’, ‘नागिन 2’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘कवच’ जैसे कई सीरियल्स ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा है। स्टार प्लस भी अब इस फॉर्मूले को भुनाना चाहता है। अगर ये फॉर्मूला काम कर गया तो स्टार प्लस की टीआरपी बढ़नी तय है।

वैसे भी सीरियल की लीड एक्ट्रेस सुरभि ज्योति हैं। सुरभि को दर्शक काफी पसंद करते हैं। जीटीवी के सीरियल ‘कुबूल है’ में जोया के किरदार से मशहूर हुई सुरभि ने कई सीरियल्स में अपने शानदार अभिनय से लोगों को दिलों में खास जगह बना ली है। हाल ही में सुरभि स्टार प्लस के ही सीरियल ‘इश्कबाज’ में शिवाय सिंह ओबरॉय की एक्स गर्लफ्रेंड मल्लिका के रूप में नजर आई थीं।

यहां देखें शो का प्रोमो

 

Latest Bollywood News