1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी आने वाली फिल्म 'लुका-छुप्पी' को लेकर काफी उत्साहित हैं कृति सेनन

अपनी आने वाली फिल्म 'लुका-छुप्पी' को लेकर काफी उत्साहित हैं कृति सेनन

कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म 'लुका छुप्पी' को लेकर उत्साहित हैं। उनकी आने वाली फिल्म 1 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Kriti sanon- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KRITI SANON Kriti sanon

अपनी आगामी फिल्म 'लुका छिपी' की रिलीज के लिए कृति सेनन(Kriti Sanon) काफी उत्साहित है। उन्हें खुशी है कि दर्शक फिल्म के विषय से जुड़ रहे हैं। कृति ने कहा, "जब भी मेरी फिल्म रिलीज होती है तो मैं नर्वस होती हूं। लेकिन इस बार मैं बहुत खुश और उत्साहित भी हूं क्योंकि दर्शक फिल्म के विषय से जुड़ रहे हैं।" उन्होंने कहा, "वे फिल्म के विषय को पसंद कर रहे हैं। इसलिए मैं देखना चाहती हूं कि वे फिल्म देखते समय कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। मुझे लगता है कि यह ऐसी फिल्म है जिसके लिए मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए सिनेमाहाल जाना चाहूंगी।"

'लुका छिपी' एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो 'लिव-इन' में रहने का निर्णय करता है और कैसे उनके परिवार उनकी योजना में शामिल हो जाते हैं। 

कृति ने यहां सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लांच के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अपने विचार साझा किए।

ट्रेलर को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रिया पर कृति ने कहा, "ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। मैं इसको लेकर वास्तव में खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म की उतनी प्रशंसा करेंगे जितना प्रशंसा वे ट्रेलर की कर रहे हैं।"

इस फिल्म के साथ लक्ष्मण उतेकर निर्देशन में कदम रख रहे हैं। इसका निर्माण दिनेश विजन ने किया है। यह फिल्म एक मार्च को रिलीज होगी।

फिल्म का ट्रेलर:

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

दिव्यांका त्रिपाठी को ट्रोल करने वाले पेज पर बोली एकता कपूर, वो खुद करते हैं कॉपी

विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' यूपी में हुई टैक्स फ्री

Latest Bollywood News