सोशल मीडिया आजकल सेलिब्रिटी के लिए बहुत दुखदायी हो गया है। वह क्या खाते हैं क्या पहनते हैं उसकी वजह से वह की बार ट्रोल हो जाते हैं। इस बार टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) हो गई हैं। वह अपनी ड्रेस की वजह से इस बार ट्रोल हो गई हैं। इंस्टाग्राम के एक पेज डाइट सब्या ने उन्हें मैक्सी ड्रेस बेल्ट कॉपी करने की वजह से ट्रोल किया था। उनकी डिजाइनर ने सब्यासांची की बंगाल टाइगर बेल्स कॉपी करने के लिए ट्रोल किया था। जिसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी की अच्छी दोस्त एकता कपूर(Ekta Kapoor) उनके सपोर्ट में आ गई हैं।
Related Stories
एकता कपूर ने डाइट सब्या पेज को एक करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें डाइट सब्या के डाइट प्राडा जैसा लोगो कॉपी करते हुए दिख रहा है। इसके साथ ही एकता ने लिखा- 'जब आप खुद ही कॉपी करते हैं लेकिन दूसरों के कॉपी करने को स्टॉक करते हैं। व्यंग तो ये हैं कि यह पेज खुद वो करता है जो दूसरों के बारे में कहता है।'

आपको बता दें दिव्यांका के ट्रोल होने के बाद उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते अपनी सफाई दी थी। उन्होंने लिखा- मैं मॉफी चाहती हूं और बीते दिन हुई चीजों को भूलना चाहती हूं। मुझे एक इंस्टाग्राम के पेज ने ट्रोल किया। मुझे पता नहीं था कि वह किस ब्रैंड की कॉपी है। अच्छा हुआ ये मेरे साथ हुआ और मुझे लोगों की सोच के बारे में पता चला। जिसके बाद कई यूजर्स ने दिव्यांका के सपोर्ट में भी पोस्ट शेयर किया।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' यूपी में हुई टैक्स फ्री
Total Dhamaal: अनिल कपूर और अजय देवगन की फिल्म का पहला गाना 'पैसा ये पैसा' हुआ रिलीज