मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति इन दिनों अपनी एक आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस फिल्म में वह एक एनआरआई महिला का किरदार निभाती हुई दिखाई दी, जो विचित्र परिस्थितियों के चलते अपने बच्चे की अकेले परवरिश करती है। फिल्म में एक बार फिर लारा दत्ता और विनय पाठक की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का निर्माण लारा भीगी बसंत एंटरटेंमेंट द्वारा किया जाएगा, जिसने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ‘चलो दिल्ली’ का निर्माण भी किया था। फिल्म का निर्देशन सुशील राजपाल करेंगे जिन्हें बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘अंतरद्वंद्व’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।
यह एक इमोशनल फिल्म होगी। जिसकी कहानी एक भावुक एनआरआई मां के अनोखे सफर के इर्द गिर्द घूमती रहती है। अपनी इस फिल्म को लेकर लारा का कहना है कि, “मैं एक ऐसी कहानी की ही तलाश थी जो ‘चलो दिल्ली’ की तरह हास्यपूर्ण होने के साथ ही भावनाओं से सजी हो और फिर आखिरकार सुशील हमारे पास यह कहानी लेकर आए।“ इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जून में शुरू होगी।
लारा को इससे पहले पिछले साल आई इमरान हाशमी, प्राची देसाई और नरगिस फाखरी के अभिनय से सजी फिल्म ‘अजहर’ में एक दमदार वकील का किरदार निभाते हुए देखा गया था।
Latest Bollywood News