1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में काम करने को लेकर दिशा पटानी ने तोड़ी चुप्पी

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में काम करने को लेकर दिशा पटानी ने तोड़ी चुप्पी

 Published : Mar 22, 2017 12:57 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 12:57 pm IST

दिशा पटानी को लेकर पिछले दिनों खबरें आ रही थीं कि वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में नजर आने वाली हैं। इस कहा जा रहा था कि वह इस फिल्म में सारा अली खान की जगह लेने वाली हैं। लेकिन हाल ही में दिशा ने इन सभी खबरों के खारिज कर दिया है। दिशा ने...

disha patani- India TV Hindi
disha patani

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी को लेकर पिछले दिनों खबरें आ रही थीं कि वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में नजर आने वाली हैं। इस कहा जा रहा था कि वह इस फिल्म में सारा अली खान की जगह लेने वाली हैं। लेकिन हाल ही में दिशा ने इन सभी खबरों के खारिज कर दिया है। दिशा ने अपना एप लॉन्च करने के मौके पर कहा, "मैं भी यह खबर पढ़ रही हूं। ऐसी खबरें पढ़ना अजीब है, जो इस फिल्म में कभी मेरे तो कभी सारा के होने के बारे में बताती है। मुझे नहीं पता यह सब क्या हो रहा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इस फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला था तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। ऐसी खबरें आ रही हैं कि निर्देशक पुनीत मल्होत्रा 2012 की सफल फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' श्रृंखला की दूसरी फिल्म में दिशा को टाइगर श्रॉफ के साथ लेना चाहते हैं।

इस युवा अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए मोबाइल एप लॉन्च किया है, लेकिन उनका कहना है कि वह अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी के बीच की सीमारेखा को पार नहीं करेंगी। अपने हद में रहते हुए प्रशंसकों के साथ अपने जीवन से जुड़ी बातें शेयर करेंगी।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बारे में उन्होंने कहा कि वह किसी की बात को गंभीरता से नहीं लेतीं और अगर किसी की बात उन्हें अच्छी नहीं लगी तो वह उसे फौरन ब्लॉक कर देती हैं। दिशा अपनी पिछली बार भारतीय-चीनी फिल्म 'कुंग फू योगा' में मशहूर अभिनेता जैकी चेन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा सोनू सूद और अमायरा दस्तूर भी अहम किरदार में दिखे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन