A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रातों-रात बंद हुआ लाइफ ओके का सीरियल गुलाम, शो के कलाकार परेशान

रातों-रात बंद हुआ लाइफ ओके का सीरियल गुलाम, शो के कलाकार परेशान

‘लाइफ ओके’ के सीरियल ‘गुलाम’ का आखिरी एपिसोड 25 अगस्त को प्रसारित होगा।

rangeela param singh- India TV Hindi
rangeela param singh

मुंबई: लाइफ ओके’ के सीरियल ‘गुलाम’ के अचानक बंद हो जाने से शो में रंगीला नाम के किरदार की मुख्य अभिनेता परम सिंह हैरान हैं। परम का कहना है कि वह निर्माताओं द्वारा रातों रात इस शो का प्रसारण बंद करने का फैसला सुनकर हैरान रह गए थे।

लाइफ ओके पर प्रसारित हो रहे इस शो की शूटिंग परम 14 अगस्त को पूरी करेंगे। शो का आखिरी एपिसोड 25 अगस्त को प्रसारित होगा।

परम सिंह ने अपने बयान में कहा, "जब मुझे रातों रात लिए गए फैसले के बारे में बताया गया तो मैं हैरान रह गया। मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या प्रतिक्रिया दूं..कभी-कभी चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं और आप इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, बस आगे बढ़ने की जरूरत होती है।"

अभिनेता ने कहा कि वह एक महीने में 28 दिनों तक इस शो की शूटिंग करते रहे हैं और यह शो उनके जीवन का बड़ा हिस्सा बन चुका है क्योंकि उन्होंने इसके साथ लंबा वक्त बिताया है। उन्होंने कहा कि इस शो से उन्हें अभिनय के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला है।

भविष्य की योजनाओं के बारे में परम ने कहा कि वह अब छुट्टियां मनाने जाएंगे और आराम करेंगे।

​(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News