Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिव्यांका त्रिपाठी को शूटिंग के दौरान लगी 'गोली', फूट-फूटकर रोए उनके फैंस

दिव्यांका त्रिपाठी को शूटिंग के दौरान लगी 'गोली', फूट-फूटकर रोए उनके फैंस

Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Aug 13, 2017 01:45 pm IST, Updated : Aug 13, 2017 01:48 pm IST

'ये है मोहब्बतें में इशिता भल्ला उर्फ इशि मां का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी के फैन के लिए वो किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं।

divyanka tripathi- yeh hai mohabbaten- India TV Hindi
divyanka tripathi- yeh hai mohabbaten

नई दिल्ली: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग कितनी है ये तो हम सभी जानते हैं। सीरियल में इशिता भल्ला उर्फ इशि मां का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी के फैन के लिए वो किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। इशिता की जब आंखें छलकती हैं तो उनके फैंस भी रोने लगते हैं। जी हां ये सच है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि शूटिंग देख रही इशिता की दो फैन वहां रोने लगी।

दरअसल, एक सीन की शूटिंग के दौरान दिव्यांका को गोली लगती है, और वो गिर जाती हैं। यह सीन देखकर शूटिंग देखने पहुंची दो लड़कियां इसे रियल समझकर रोने लगी। लोगों ने उनसे पूछा कि वो क्यों रो रही हैं इस पर उन्होंने कहा इशि मां को गोली लग गई है अब वो मर जाएंगी। लोगों को समझ में नहीं आया कि उन्हें कैसे समझाया जाए, आखिर खुद दिव्यांका आकर उनसे मिली और उन्हें समझाया कि ये सब सिर्फ नाटक था। दिव्यांका को ठीक देखकर दोनों लड़कियां चुप हुईं।

आपको बता दें, ये है मोहब्बतें में एक सीक्वेंस शूट हो रहा था जिसमें दिव्यांका यानी इशिता को गोली लगती है और वो जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद इशिता का पति रमन मदद के लिए चिल्लाता है, रमन को रोता देखकर ये लड़कियां भी भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगी।

​दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपनी इन फैंस की तस्वीर साझा की है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement