1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिव्यांका और विवेक ने जीती ‘नच बलिए 8’ की ट्रॉफी, जीत के बाद फैंस को दिया ये पैगाम

दिव्यांका और विवेक ने जीती ‘नच बलिए 8’ की ट्रॉफी, जीत के बाद फैंस को दिया ये पैगाम

 Published : Jun 27, 2017 12:20 pm IST,  Updated : Jun 27, 2017 12:23 pm IST

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रियलिटी कार्यक्रम 'नच बलिये 8' जीत लिया है और उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपने प्रशंसकों को दिया।

vivek divyanka- India TV Hindi
vivek divyanka

नई दिल्ली: लोकप्रिय सेलेब्रिटी पति-पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रियलिटी कार्यक्रम 'नच बलिये 8' जीत लिया है और उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपने प्रशंसकों को दिया। कार्यक्रम का फिनाले 25 जून की रात प्रसारित हुआ था।

दिव्यांका ने बताया, "हम अपने प्रशंसकों के शुक्रगुजार हैं, जिनकी मदद से हम यह ट्रॉफी अपने घर ले जा सके। दर्शक हमारे परिवार की तरह हैं और उन्होंने हमारे सपने को पूरा करने में मदद की है।"

विवेक ने टीवी कार्यक्रम 'ये हैं मोहब्बतें' से लोकप्रिय हुए अभिनेत्री दिव्यांका से जनवरी, 2016 में शादी की थी। उन्होंने कहा, "हमने हाल में ही शादी की है और एक-दूसरे के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ था।"

विवेक ने कहा, "हम दोनों एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करना चाहते थे, एक-दूसरे को समझना चाहते थे और हमें लगता है कि हमारी यह इच्छा 'एक्स फैक्टर' में पूरी हुई।"

दिव्यांका ने कहा, "'नच बलिये' ने पिछले तीन साल से हमारे रिश्तों को प्रमोट किया है, और हम पिछले तीन महीनों से एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने विवेक से बहुत कुछ सीखा और उनका मानने हैं कि कुछ असंभव नहीं है। कोरियोग्राफी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, वह हमेशा कहता था कि हम इसे आसानी से कर लेंगे।"

यहां देखिए, फिनाले की कुछ तस्वीरें

'नच बलिये 8' स्टार प्लस पर प्रसारित होती है। कार्यक्रम में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म निर्माता मोहित सूरी और दिग्गज नृत्य निर्देशक टेरेंस लेविस निर्णायक की भूमिका में थे।

ये है मोहब्बतें ने बनाई कई रियल लाइफ जोड़ियां 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन