राजकुमार राव की फिल्म Made In China में मौनी रॉय, अमायरा दस्तूर, परेश रावल सुमित व्यास, गजराज राव और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी हैं।
Made In China
Made In China: एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग मूवी 'मेड इन चाइना' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान भी हो गया है। 'मेड इन चाइना' का नया पोस्टर शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा है- संभालकर पकड़िये, जिससे राज़ ना खुल पाए। सारे सवालों का जवाब मिलेगा 'मेड इन चाइना' के ट्रेलर में। 2 दिन में देखिए 'इंडिया का जुगाड़'
दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस Maddock Films के तहत बनी फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव के अलावा मौनी रॉय, बोमन ईरानी, परेश रावल, गजराज राव,सुमित व्यास और अमायरा दस्तूर जैसे सितारे हैं। यह फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी।
इससे पहले फिल्म 'मेड इन चाइना' का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर फैन्स काफी उत्साहित हो गये थे।
फिल्म के बारे में निर्माता दिनेश विजान ने कहा था कि 'मेड इन चाइना' से प्यार का कारण उसके किरदार हैं। स्क्रिप्ट फिल्म की काफी अच्छी हैं इसी वजह से बड़े बड़े सितारे इस फिल्म में काम करने के लिए तुरंत मान गए।