मुंबई: सिनेमाजगत के सितारे अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर जितने चर्चा में रहते हैं, उतनी ही सुर्खियां उनके बच्चे भी बटोरते हैं। स्टारकिड होने के कारण यह अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। वहीं इन सितारों के फैंस भी यह उम्मीद रहती है कि इनके बच्चे भी आने वाले वक्त में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इसे लेकर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित-नेने का कहना है कि फिल्मी सितारों के बच्चों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आसानी से जगह बन जाने की आम धारणा के विपरीत उन पर लगातार उम्मीदों का दबाव होता है जिससे चीजें उनके लिए और मुश्किल हो जाती हैं।
माधुरी का मानना है कि फिल्मी सितारों के बच्चों को लेकर लोगों का रूख ज्यादा कड़ा रहता है। उन्होंने कहा, “सितारों के बच्चों के लिए यह सख्त होता है क्योंकि वो लगातार निगरानी में होते हैं और बाहरियों के मुकाबले लोग उनकी समीक्षा ज्यादा सख्त तरीके से करते हैं। आप किसी बाहरी के लिए थोड़ा नरम रवैया रख सकते हैं लेकिन किसी सितारे के बच्चे के लिए यह थोड़ा सख्त ही होगा।“
माधुरी ने हालांकि यह भी कहा कि किसी बाहरी के लिए भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना मुश्किल होता है क्योंकि उन्हें नहीं पता होता कि फिल्म इंडस्ट्री में चीजें कैसे चलती हैं।
Latest Bollywood News