1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का की ‘फिल्लौरी’ के बाद बंद हो जाएंगा कनॉट प्लेस का रीगल सिनेमाघर

अनुष्का की ‘फिल्लौरी’ के बाद बंद हो जाएंगा कनॉट प्लेस का रीगल सिनेमाघर

 Published : Mar 24, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 03:04 pm IST

कनॉट प्लेस में स्थित रीगल सिनेमाघर इन दिनों सुर्खियों में आ गया है। पिछले दिनों कनॉट प्लेस में 2 बिल्डिंग्स के गिर जाने की वजह से इस 84 साल पुराने सिनेमाहॉल को अब बंद कर दिया जा राह है। दरअसल रीगल के मालिकों को भवन का सुरक्षा प्रमाणपत्र हासिल नहीं...

anushka - India TV Hindi
anushka

नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित रीगल सिनेमाघर इन दिनों सुर्खियों में आ गया है। पिछले दिनों कनॉट प्लेस में 2 बिल्डिंग्स के गिर जाने की वजह से इस 84 साल पुराने सिनेमाहॉल को अब बंद कर दिया जा राह है। दरअसल रीगल के मालिकों को भवन का सुरक्षा प्रमाणपत्र हासिल नहीं हुआ है, इसी कारण अब इसे बंद किया जा रहा है। इस सिनेमाघर में आखिरी फिल्म अनुष्का शर्मा की शुक्रवार को रिलीज ही फिल्म ‘फिल्लौरी’ होगी, इसके बाद यह 31 मार्च को बंद कर दिया जाएगा। सिनेमाघर के बंद होने की सूचना उसके मालिकों ने बाहर चस्पा कर दी है। नोटिस में लिखा है, “प्रबंधन ने 31-03-2017 से परिसर में व्यवसाय बंद करने का फैसला लिया है।“

सिनेमाघर के मालिक इसे बंद करके दोबारा मल्टीप्लेक्स के रूप में रीगल को शुरू करने की योजना बना रहे थे। लेकिन नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् ने हाल ही में कनॉट प्लेस के सभी भवनों को नोटिस जारी कर उनसे भवन सुरक्षा प्रमाणपत्र मांगा था।

रीगल के प्रबंधक रूप घई का कहना है कि, “हम सिनेमाघर को बंद करके उसे मल्टीप्लेक्स में बदलने की सोच रहे थे। लेकिन नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् द्वारा कनॉट प्लेस के सभी भवनों को नोटिस जारी कर भवन सुरक्षा प्रमाणपत्र मांगे जाने के बाद हमने इसे महीने के अंत में बंद करने का फैसला लिया है।“ पिछले महीने कनॉट प्लेस में दो भवनों की छत गिरने के कारण एनडीएमसी ने यह फैसला लिया है।

घई ने कहा, “रीगल भवन 84 साल पुराना है और प्रमाणपत्र के लिए उसके निरीक्षण में वक्त लगेगा। हम अपने भवन में कोई दुर्घटना नहीं चाहते हैं, इसलिए परिसर में कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं होगी। हम कोई खतरा नहीं उठाना चाहते। हमारी अंतिम फिल्म ‘फिल्लौरी’ होगी।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन