1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. "पिछले चार महीनों में देखा काफी उतार-चढ़ाव"; वैभव सूर्यवंशी का जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले आया बड़ा बयान

"पिछले चार महीनों में देखा काफी उतार-चढ़ाव"; वैभव सूर्यवंशी का जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले आया बड़ा बयान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 22, 2026 11:30 am IST,  Updated : Jul 22, 2026 11:30 am IST

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं, जिसमें उससे पहले बीसीसीआई की तरफ से उनका एक बयान जारी किया है जिसमें वैभव ने हरारे में अपनी शानदार यादों को साझा करने के साथ पिछले चार महीनों आए उतार-चढ़ाव का भी जिक्र किया।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

भारत और जिम्बाब्वे के बीच में 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई की तरफ से स्क्वाड का पहले ही ऐलान कर दिया गया था, जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर सभी की नजरें सबसे ज्यादा रहने वाली हैं। वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था लेकिन वह तीन मैचों में अपने बल्ले का कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे। ऐसे में अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में वैभव कैसा करते हैं उसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले बीसीसीआई ने वैभव का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने पिछले चार महीनों में देखें उतार-चढ़ाव का जहां जिक्र किया तो वहीं वैभव ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में शानदार यादों के बारे में बताया जिसमें उन्होंने यहां पर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की शानदार पारी भी खेली थी।

चार महीने पहले ही हमने इस ग्राउंड पर रचा था इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए उनके वीडियो में हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड को लेकर कहा कि ये काफी यादगार मैदान है मेरे लिए। अभी हम चार महीने पहले यहां पर अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल यहां खेले थे और जीते थे तो काफी स्पेशल ग्राउंड है। भारत के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है तो काफी स्पेशल मोमेंट है और इतने अच्छे ग्राउंड पर जहां हमने चार महीने पहले ही इतिहास रचा था तो अलग ही मजा है और इसका पूरा आनंद लेने की कोशिश करूंगा। यहां पर पिच और जो भी हालात हैं उसका अंदाजा पिछली बार लगा था उसको ध्यान में रखते हुए खुद को इस सीरीज में बैक करूंगा और अपना नेचुरल गेम खेलने की कोशिश करूंगा।

पिछले चार महीनों में देखा काफी उतार-चढ़ाव

अपने बयान में वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा कि जो प्रैक्टिस में करता आ रहा हूं उसी को बैक करूंगा जो मेरा गेम है उसी को खेलने की कोशिश करूंगा। इस ग्राउंड पर मैंने दो मैच खेले थे और दोनों में अच्छा करने में कामयाब रहा था और उसी लय को जारी रखने की कोशिश करूंगा। मुझे जो भी चाहिए कोच उसे उपलब्ध करा रहे हैं, जो भी मुझे प्रैक्टिस चाहिए वह मिली तो काफी अच्छा लग रहा है जिससे मेरा आत्मविश्वास भी काफी बेहतर है। पिछले चार महीनों में मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जहां जीवन भर ऐसा होता रहेगा, जिसमें मुझे बस प्रोसेस को फॉलो करना है।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया के उपकप्तान का जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले आया बड़ा बयान, कहा - वह हमें कड़ी टक्कर देंगे

वैभव सूर्यवंशी के लिए अब परीक्षा की घड़ी, जोफ्रा आर्चर वाली रणनीति अपना सकती है जिम्बाब्वे की टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल