1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के उपकप्तान का जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले आया बड़ा बयान, कहा - वह हमें कड़ी टक्कर देंगे

टीम इंडिया के उपकप्तान का जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले आया बड़ा बयान, कहा - वह हमें कड़ी टक्कर देंगे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 22, 2026 07:42 am IST,  Updated : Jul 22, 2026 07:42 am IST

भारतीय टीम को 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज होने से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ किया कि वह मेजबान को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे।

Tilak Varma- India TV Hindi
तिलक वर्मा Image Source : AP

भारतीय टीम के लिए पिछला एक महीना इंटरनेशनल क्रिकेट में बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है, जिसमें उन्हें टी20 इंटरनेशनल और वनडे दोनों फॉर्मेट में सीरीज हार का सामना करना पड़ा है। टी20 में टीम इंडिया के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में आगाज किसी बुरे सपने से कम नहीं देखने को मिला है जिसमें अब तक दो सीरीज खेलने के बाद एक भी मुकाबला जीतने में कामयाबी नहीं मिल सकी है। भारतीय टीम को अब 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसमें टीम इंडिया मेजबान को बिल्कुल भी हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती है। ऐसा ही कुछ भारतीय टीम के इस फॉर्मेट में मौजूदा उपकप्तान तिलक वर्मा के बयान से भी सामने आया है जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि जिम्बाब्वे एक काफी अच्छी टीम है और वह बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है जिसमें पिछले साल हुई सीरीज में उन्होंने पहला मैच हमारे खिलाफ जीता था।

जिम्बाब्वे घर पर काफी मजबूत टीम

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने से पहले 21 जुलाई को प्रैक्टिस सेशन के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा कि जिम्बाब्वे अपने घर पर काफी मजबूत टीम है और उन्होंने पिछले एक साल में काफी शानदार खेल दिखाया है। ऐसे में हमें पूरी उम्मीद है कि वह इस सीरीज में हमको कड़ी टक्कर देंगे। वहीं तिलक ने वहां के हालात के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा कि पिछली बार विकेट अच्छे थे इसलिए मैं वैभव सूर्यवंशी से बात कर रहा था क्योंकि जब हम पिछले साल जिम्बाब्वे में खेले थे तो हमारी जूनियर टीम आई थी। उस टीम के बहुत से लोग अब भी आए हैं। मैं वैभव को बता रहा था कि विकेट कैसा बर्ताव करेगा। अगर आप मैदान को देखें तो ये बहुत बड़े हैं और हवा चल रही है और मौसम ठंडा है।

तिलक ने श्रेयस अय्यर का किया बचाव

टी20 इंटरनेशनल में लगातार दो सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। ऐसे में तिलक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज का आगाज होने से पहले श्रेयस का बचाव करने के साथ कहा कि वह अभी भी एक सफल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अगर आप हमारे पिछले दो साल का शेड्यूल देखें तो हमने अधिकतर सीरीज एशिया में खेली है। ऐसे में  दो साल बाद हम सीधे विदेशी हालात में आ गए और वह भी अच्छी टीम के खिलाफ, जिसमें इंग्लैंड ने हमें टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी काफी कड़ी टक्कर दी थी, जिसमें अच्छी टीम के खिलाफ अच्छे हालात में खेलना काफी कठिन होता है।

ये भी पढ़ें

जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की वापसी! पहले T20I में भारत की ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

वैभव सूर्यवंशी बनेगा क्रिकेट का अगला सुपरस्टार? जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने की बड़ी भविष्यवाणी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल