1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. होंठ क्यों पड़ जाते हैं काले? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के आसान उपाय

होंठ क्यों पड़ जाते हैं काले? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के आसान उपाय

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 21, 2026 10:29 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 10:33 pm IST

अगर आपके होंठ भी डार्क है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर वे डार्क क्यों है और उनसे बचाव के लिए क्या करें?

होंठ काले क्यों हो जाते हैं,- India TV Hindi
होंठ काले क्यों हो जाते हैं Image Source : MAGNIFIC

होंठ हमारे चेहरे के सबसे खूबसूरत अंगों में से एक है। लेकिन कई बार डार्क लिप्स चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देता है। अगर आपके होंठ भी अचानक से काले पड़ रहे हैं, तो इसके पीछे कुछ ऐसी वजहें हो सकती हैं जिसके लिए जाने अनजाने आप खुद ज़िम्मेदार हैं। डर्मफॉलिक्स हेयर ट्रांसप्लांट & स्किन क्लिनिक की फाउंडर और एमबीबीएस, एमडी, डर्मेटोलॉजिस्ट एवं एस्थेटिक फिजिशियन डॉ. आंचल पंथ, बता रही हैं कि लिप्स डार्क किन वजहों से होता है और बचाव के आसान उपाय।

किन वजहों से होंठ होते हैं काले?

  • अगर आपकी फॅमिली में सभी के लिप्स काले हैं तो आपके लिप्स भी डार्क होने की उम्मीद ज़्यादा है। अगर आपकी स्किन डार्क है तो आपके लिप्स भी डार्क ही होंगे।

  • अगर आप बार बार अपने लिप्स को रगड़ते हो या बहुत ज़्यादा लिप लिकिंग करते हो तो इस वजह से भी होंठ काले पड़ने लगते हैं।

  • अगर बहुत गर्म कॉफी या चाय पीते हैं तो यह भी एक वजह है। अगर आपका सन एक्सपोज़र ज़्यादा है तो यह भी एक कारण हैं।

  • अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो इस वजह से सिर्फ लिप्स ही नहीं आपके मसूड़े भी डार्क होते हैं।

  • अगर आपके शरीर में हॉर्मोनल इशूज़ है तो यह भी वजह बन सकती है। कभी कभी शरीर में कुछ विटामिन की कमी से भो होंठ काले पड़ने लगते हैं।

क्या लिप्स की डार्कनेस हटाने में होम रेमेडी है असरदार?

डॉ. आंचल पंथ, कहती हैं कि डार्क लिप्स को हल्का करने में कोई भी होम रेमेडी बहुत ज़्यादा प्रभावकारी नहीं होती है। हालांकि, अगर आप होंठों को मुलायम, हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज रखना चाहते हैं तो शहद और घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, चुकंदर के इस्तेमाल से कुछ समय के लिए होंठों का रंग लाइट हो सकता है लेकिन इससे स्थायी रूप से पिंक लिप्स नहीं मिलते। तो इस तरह से कोई भी होम रेमेडी आपके लिप्स का कलर नहीं बदल सकती है।

लिप्स की डार्कनेस कैसे होगी कम?

डॉ. आंचल पंथ, कहती हैं कि अगर आपके नेचुरली डार्क नहीं है तो उसकी केयर के लिए कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। इन टिप्स की मदद से आप अपने लिप्स को नेचुरली हाइड्रेटेड और लाइट कर सकते हैं। दिन में दो बार लिप बाल का इस्तेमाल करें। अपने लिप्स को बिल्कुल भी लिक न करें। रात को सोने से पहले लिप्स से लिपस्टिक को अच्छी तरह से निकालें उसके बाद लिप्स पर बाम लगाएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल