1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. लॉकअप 2 में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री, 'रिबेल किड' अपूर्वा मखीजा बनीं नई कैदी, फैंस बोले- 'अब मचेगा गदर'

लॉकअप 2 में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री, 'रिबेल किड' अपूर्वा मखीजा बनीं नई कैदी, फैंस बोले- 'अब मचेगा गदर'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 21, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 11:54 pm IST

नेटफ्लिक्स के शो 'लॉकअप 2' में इन दिनों भारी बवाल मचा हुआ है और अब शो में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद ये बवाल दोगुना होने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि शो में 'रिबेल किड' अपूर्वा मखीजा ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है।

apoorva makhija- India TV Hindi
अपूर्वा मखीजा Image Source : INSTAGRAM/@THE.REBEL.KID

फराह खान और रितेश देशमुख होस्टेड रियेलिटी शो 'लॉकअप 2' इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। लॉकअप 2 में आए दिन नए-नए तमाशे देखने को मिल रहे हैं। हर नए एपिसोड के साथ शो अनप्रिडिक्टेबल होता जा रहा है। पिछले दिनों ही शो से योगेश रावत बाहर हो गए, जो इस सीजन की ट्रॉफी के सबसे बड़े दावेदरों में से एक माने जा रहे थे। धीरज धूपर के एक फैसले के चलते योगेश शो से बाहर हो गए और सूफी मोतीवाला सेफ हो गए। वहीं शिल्पा शिंदे की एंट्री के बाद शो में खूब कलेश मचा हुआ है, जिसके अब बढ़ने के चांस हैं, क्योंकि शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है। शो में रिबेल किड यानी अपूर्वा मखीजा बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले रही हैं, जिसकी पुष्टि खुद अपूर्वा मखीजा ने कर दी है।

अपूर्वा मखीजा की लॉकअप 2 में एंट्री

जब से शो में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा शुरू हुई थी, तभी से अपूर्वा मखीजा का नाम भी चर्चा में आ गया। हाल ही में मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड एंट्री का प्रोमो भी साझा किया, लेकिन कंटेस्टेंट का चेहरा रिवील नहीं किया। लेकिन, अब खुद अपूर्वा मखीजा ने एक वीडियो शेयर करते हुए शो में अपनी एंट्री कन्फर्म कर दी है। उन्होंने वो पूरा प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शो में एंट्री करती नजर आ रही हैं और उन्हें देखकर तमाम घरवाले चौंक जाते हैं। अपूर्वा ने इस वीडियो के साथ इस ओर भी इशारा कर दिया है कि वह लॉकअप 2 में खूब हंगामे करने वाली हैं।

apoorva makhija
Image Source : INSTAGRAM/@THE.REBEL.KIDअपूर्वा मखीजा का पोस्ट।

पहले भी रियेलिटी शो का रह चुकी हैं हिस्सा

बता दें, अपूर्वा मखीजा इससे पहले भी रियेलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वह 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थीं और अपने गेम को लेकर काफी चर्चा में थीं। ऐसे में अब जब वह 'लॉकअप 2' में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ले रही हैं तो फैंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। दर्शक भी शो में अपूर्वा को देखने को लेकर बेताब हैं, क्योंकि रियल लाइफ में वह काफी बोल्ड और स्ट्रेट फॉर्वर्ड पर्सनैलिटी के लिए मशहूर हैं। फिर अपूर्वा के सामने कोई ही क्यों न हो, वह जवाब देने से पीछे नहीं हटतीं। वहीं अपूर्वा के फैंस का दावा है कि उनकी एंट्री के बाद शो में जरूर गदर मचने वाला है।

लॉकअप 2 के बारे में

लॉकअप 2 की बात करें तो ये शो इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है और फराह खान और रितेश देशमुख इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं। जबकि, इस रियेलिटी शो का पहला सीजन कंगना रनौत ने होस्ट किया था। इस सीजन में इन दिनों शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच की तनातनी लगातार चर्चा में है। खासतौर पर शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी पर लगातार कमेंट कर रही हैं। पिछले दिनों वह उनकी निजी जिंदगी पर भी कमेंट करती दिखी थीं, जिसे लेकर बाद में होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने उनकी क्लास भी लगाई थी। अब देखना ये होगा कि, अपूर्वा मखीजा की एंट्री के बाद कंटेस्टेंट्स के समीकरण कितने बदलते हैं।

ये भी पढ़ेंः श्रेया कालरा संग झगड़े में हर्षद चोपड़ा ने खोया आपा, हाथ से किया गंदा इशारा, देखकर भड़के नेटिजंस, Pookie से बना दिया विलेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन