1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. लॉकअप 2 से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, इमोशनल हुईं आकांक्षा चौधरी, सूफी मोतीवाला के सर्वाइवल पर निकाली भड़ास

लॉकअप 2 से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, इमोशनल हुईं आकांक्षा चौधरी, सूफी मोतीवाला के सर्वाइवल पर निकाली भड़ास

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 19, 2026 10:56 pm IST,  Updated : Jul 19, 2026 10:56 pm IST

नेटफ्लिक्स के शो 'लॉकअप 2' से योगेश रावत का सफर खत्म हो चुका है। हालिया एपिसोड में योगेश को बाहर कर दिया गया, जिससे आकांक्षा चौधरी भावुक हो गईं और रो पड़ीं। इसी के साथ आकांक्षी ने रियलिटी शो में सूफी के बने रहने को अनुचित बताया।

lockupp- India TV Hindi
लॉकअप 2 से एविक्ट हुए योगेश रावत। Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIXINDIAREALITY

'लॉकअप' का सीजन 2 इन दिनों खूब चर्चा में है। शो से पिछले दिनों ही माधुरी ग्रोवर का सफर खत्म हो गया। उन्होंने आकांक्षा चौधरी को बचाते हुए खुद शो से बाहर जाने का फैसला लिया और अब  हालिया एपिसोड में एक और कंटेस्टेंट 'लॉकअप 2' से बाहर हो गया। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं 'स्प्लिट्सविला' फेम योगेश रावत हैं, जिन्हें रियलिटी शो से बाहर कर दिया गया है। लेकिन, योगेश के बाहर जाने से उनकी साथी कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, एक टास्क के दौरान, टीवी एक्टर धीरज धूपर को एलिमिनेशन के लिए एक कंटेस्टेंट चुनने की पावर दी गई और उन्होंने योगेश रावत के खिलाफ वोट किया, जिसके बाद 19 जुलाई के एपिसोड में, होस्ट फराह खान ने आधिकारिक तौर पर योगेश के एविक्शन की घोषणा की।

योगेश रावत 'लॉक अप 2' से बाहर हुए

योगेश रावत शो से बाहर हो चुके हैं और उनके सफर के खत्म होने से सबसे ज्यादा प्रभावित आकांक्षा चौधरी हुई हैं, जिनकी योगेश से खास दोस्ती रही है। दोनों स्प्लिट्सविला में भी साथ थे। जैसे ही योगेश के जाने के बाद सूफी मोतीवाला 'लॉकअप' जेल में वापस आए, आकांक्षा चौधरी समेत सभी कंटेस्टेंट्स को पता चलता है कि योगेश रावत को बाहर कर दिया गया है। इससे आकांक्षा काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं। योगेश को शो से बाहर किए जाने पर सवाल उठाते हुए, आकांक्षा ने निराशा जताई और कहा कि सूफी को सुरक्षित घोषित कर दिया गया जबकि योगेश को घर भेज दिया गया ये पूरी तरह से "अनफेयर" है।

योगेश रावत के एविक्शन पर रोने लगीं आकांक्षा चौधरी

आकांक्षा कहती हैं, 'यह बहुत गलत है। योगेश को न तो पूरे हफ्ते टास्क करने का मौका मिला और न ही  करने दिया गया और अब उसे सूफी के लिए बाहर कर दिया गया?' इस पर शिवांगी जोशी ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन आकांक्षा योगेश के बाहर होने पर अपनी निराशा जाहिर करने से खुद को नहीं रोक पाईं। नेटफ्लिक्स इंडिया रियलिटी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में योगेश रावत के बाहर होने की घोषणा करते हुए एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, 'धीरज धूपर ने अपनी पावर का इस्तेमाल करके योगेश को टर्मिनेट कर दिया!'

फराह और रितेश ने सूफी से अपना गेम बेहतर करने को कहा

योगेश के बाहर होने के बाद फराह खान और रितेश देशमुख ने सूफी मोतीवाला को बताया कि उन्हें धीरज धूपर ने बचाया था। फराह ने उन्हें बधाई दी और साथ ही और मेहनत करने को कहा। फराह ने सूफी को ये भी याद दिलाया कि बार-बार शो छोड़ने की इच्छा जाहिर करने के बावजूद वह शो में बने हुए हैं। दरअसल, सूफी कई एपिसोड में घर जाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। यही नहीं रितेश देशमुख ने भी सूफी से अपना रवैया बदलने को कहा

लॉकअप 2 में नया खुलासा

इसके अलावा 'लॉकअप 2' में एक नया खुलासा भी होने वाला है। शो में लैला यानी वरुण यादव अपने एक सीक्रेट से पर्दा उठाने वाले हैं, जिसे उन्होंने अब तक छुपा कर रखा था। इससे पहले आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा और राम कपूर अपने-अपने सीक्रेट्स से पर्दा उठा चुके हैं और पिछले दिनों योगेश रावत ने भी खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'लॉक अप 2' नेटफ़्लिक्स पर शनिवार से गुरुवार रात 8 बजे आता है।

ये भी पढ़ेंः पहले ब्रेकअप के बाद टूट गए थे हर्षद चोपड़ा, लॉक अप 2 में बयां किया दर्द, बोले- 'मैंने अपना हाथ काट लिया था'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन