आज हम एक ऐसे सपने के बारे में आपको बताएंगे जो अमूमन हर व्यक्ति को आता है। ये सपना है घर और मकान से जुड़ा। अक्सर लोगों को सपने में घर दिखाई देता है। यह एक महत्वपूर्ण सपना माना जाता है, जानिए इसका अर्थ क्या है।
Published : Jul 22, 2026 11:23 am IST, Updated : Jul 22, 2026 11:23 am IST
1/6Image Source : canva
रात में सोते समय इंसान बहुत कुछ सपने में देखता है। जहां कुछ सपने हमें अच्छा महसूस कराते हैं तो कुछ सपनों को देखने के बाद हमारा मन घबराने लगता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो हर एक सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। आज हम एक ऐसे सपने के बारे में आपको बताएंगे जो अमूमन हर व्यक्ति को आता है। ये सपना है घर और मकान से जुड़ा। अक्सर लोगों को सपने में घर दिखाई देता है। यह एक महत्वपूर्ण सपना माना जाता है, जानिए इसका अर्थ क्या है।
2/6Image Source : canva
सपने में एक सुंदर और नया घर देखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं ये सपना जीवन में सकारात्मक बदलाव आने का संकेत देता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको करियर में तरक्की और मान-सम्मान मिलने वाला है।
3/6Image Source : canva
सपने में पुराना या टूटा घर देखना अशुभ होता है। ऐसा सपना आने का मतलब है कि आपको पैतृक संपत्ति में नुकसान होने वाला है या आपके कोई पुराने विवाद उभरने वाले हैं। ऐसे में आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
4/6Image Source : canva
सपने में घर बनते हुए देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने वाली है। ये सपना संपत्ति लाभ होने का भी संकेत देता है।
5/6Image Source : canva
सपने में सजा हुआ घर देखना भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है।
6/6Image Source : canva
सपने में किसी घर को टूटते हुए देखना अशुभ होता है। ये सपना धन हानि, मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह का संकेत देता है। ऐसा सपना आने पर धैर्य बनाए रखें और सोच-समझकर कोई भी फैसले लें।