होस्ट-एक्टर मनीष पॉल की जांघ में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी।
Image Source : INSTAGRAMManiesh Paul
होस्ट-एक्टर मनीष पॉल की जांघ में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। फिलहाल, वह ठीक हैं। मनीष ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जांघ में चोट। ऑपरेशन कराना पड़ा। मैं अब ठीक हूं।"
37 साल के मनीष ने अपनी चोट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया और शुभकामनाओं के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ''शो के लिए पंजाब जा रहा हूं...शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।"
हाल ही में मनीष इंडियन आइडल के सेट पर भावुक हो गए थे, जब ऑडियंस को उनके स्ट्रगल के दिनों का वीडियो दिखाया गया था।
कुछ दिनों पहले मनीष ने अपनी शॉर्ट फिल्म 'बंजर' से अपने लुक को सबको हैरान कर दिया था। फिल्म में वह सिख किसान के रोल में नजर आएंगे। अपने कॉमिक अंदाज के लिए जाने जाने वाले मनीष इस फिल्म में गंभीर भूमिका में नजर आएंगे। मनीष इससे पहले साल 2018 में 'बा बा ब्लैक शीप' में नजर आ चुके हैं।