एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने आलिया भट्ट और अजय देवगन के बाद अब दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है।
Image Source : INSTAGRAMDeepika Padukone
एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने आलिया भट्ट और अजय देवगन के बाद अब दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है। दरअसल, दीपिका की Live Love Laugh Foundation ने कंगना की फिल्म मेंटल है क्या को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद रंगोली ने शनिवार को ट्वीट्स कर दीपिका पर निशाना साधा। रंगोली ने एक ट्वीट में कहा कि फिल्म देखने के बाद आप दीपिका को हटाकर कंगना को ब्रांड अंबैसडर बना दोगे।
दीपिका Live Love Laugh Foundation की ब्रांड अंबैसडर नहीं बल्कि फाउंडर है, जो भारत में मानसिक बीमारी से जूझ रहे मरीजों की मदद करती है।
रंगोली ने अपने एक ट्वीट में कहा- डियर @TLLLFoundation मिस रनौत, जिन्हें तीन नेशनल अवॉर्ड मिले हैं और जो क्वीन और मणिकर्णिका जैसी फिल्में कर के भारत में फैमिनिज्स मूवमेंट की प्रेरक शक्ति बन गई हैं, वह बहुत जिम्मेदार कलाकार हैं। इसलिए किसी निष्कर्ष पर ना पहुंचे।