1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल ने बेटी निसा के 16वें बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत सेल्फी

काजोल ने बेटी निसा के 16वें बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत सेल्फी

 Published : Apr 20, 2019 04:05 pm IST,  Updated : Apr 20, 2019 04:05 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बेटी निसा शनिवार को 16 साल की हो गईं। इस खास दिन काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी संग सेल्फी शेयर की।

 Kajol, Nysa Devgn- India TV Hindi
Kajol, Nysa Devgn Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बेटी निसा शनिवार को 16 साल की हो गईं। इस खास दिन काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी संग सेल्फी शेयर की और लिखा- ''मेरी स्वीट स्वीट बेबी को 16वां जन्मदिन मुबारक हो। मैं अपनी बाहों में तुम्हारा वज़न अभी भी महसूस कर सकती हूं और मुझे  नहीं लगता कि यह कभी बदलेगा। तुम कितनी भी बड़ी हो जाओ, हमेशा मेरे दिल की धड़कन रहोगी।'' तस्वीर किसी पूजा की लग रही है क्योंकि निसा के माथे पर तिलक लगा हुआ है। निसा सिंगापुर में पढ़ाई करती हैं और अक्सर छुट्टियों में भारत आती रहती हैं।

निसा, अजय और काजोल की बड़ी बेटी है। उनका एक छोटा बेटा युग है, जो 8 साल का है। निसा को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार होना पड़ता है। इससे आहत होकर अजय ने पीटीआई से कहा था- ''पहले वह ट्रोलिंग से निराश हो जाती थी, लेकिन अब उसे इससे फर्क नहीं पड़ता। उसे पता है इससे कैसे निपटना है। उसे समझ आ गया है कि कुछ लोग हमेशा जज करते हैं। मुझे जज करो, लेकिन मेरे बच्चों को नहीं। काजोल और मैं एक्टर्स हैं... हमें जज करो... हमारी वजह से हमारे बच्चे हमेशा स्पॉटलाइट में रहते हैं।''

अजय के फिल्मी करियर की बात करें तो वह अंतिम बार 'टोटल धमाल' में नज़र आए थे। फिलहाल वह 'तानाजी' की शूटिंग कर रहे हैं और लव रंजन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' के रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं।

Also Read:

Kalank Box Office Collection Day 3: आलिया और वरुण की फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी, तीसरे दिन कमाए 11.60 करोड़

मां बबीता का जन्मदिन मनाने के लिए करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर बच्चों के साथ नासिक गए, देखें फोटोज

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन