1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रनूतन की डेब्यू फ़िल्म 'नोटबुक' के लिए एक्साइटेड हैं बुआ काजोल

प्रनूतन की डेब्यू फ़िल्म 'नोटबुक' के लिए एक्साइटेड हैं बुआ काजोल

 Published : Mar 19, 2019 05:18 pm IST,  Updated : Mar 19, 2019 05:18 pm IST

तनूजा और काजोल अपने खानदान से एक ओर प्रतिभाशाली कलाकार के बॉलीवुड लॉन्च के लिए बेहद उत्साहित हैं। 

'नोटबुक' - India TV Hindi
'नोटबुक' 

मुंबई: सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म नोटबुक में जहीर इकबाल के साथ प्रनूतन अपने सपने की उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रनूतन दिग्गज अभिनेत्री नूतन की पोती और अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी हैं। प्रनूतन का बॉलीवुड कनेक्शन सिर्फ़ यही खत्म नहीं होता, प्रनूतन रिश्‍ते में काजोल की भतीजी लगती हैं। दरहसल काजोल की मम्‍मी तनुजा और नूतन बहनें हैं और इस रिश्‍ते से मोहनीश बहल और काजोल मौसेरे भाई-बहन हैं। प्रनूतन की डेब्यू फिल्म अपनी रिलीज से महज़ चंद दिनों की दूरी पर है, ऐसे में तनूजा और काजोल अपने खानदान से एक ओर प्रतिभाशाली कलाकार के बॉलीवुड लॉन्च के लिए बेहद उत्साहित हैं। 

तनूजा और काजोल ने बाहें फैलाकर अपनी अगली पीढ़ी का स्वागत किया है और उन्हें प्रनूतन पर पूरा भरोसा है की वो परिवार की इस कला को और आगे लेकर जाने में सक्षम रहेंगी। प्रनूतन भी अपने डेब्यू ले कर आश्वस्त है और पहले भी कह चुकी है की विरासत को पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ाने में प्रयत्नशील रहेगी। फ़िल्म के ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए गानों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। प्रनूतन और जहीर इक़बाल की इनोसेंट केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है परिणामस्वरूप हर कोई फ़िल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।

कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित "नोटबुक" दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है? नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म "नोटबुक" 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें-

'भूलभुलैया' के बाद एक बार फिर हॉरर कॉमेडी करते नजर आएंगे अक्षय कुमार

9 साल की थीं जब पहली बार भंसाली के दफ्तर गई थीं आलिया भट्ट, अब मिला साथ काम करने का मौका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन