1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 8 मार्च, 2019 को रिलीज होगी राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर'

8 मार्च, 2019 को रिलीज होगी राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर'

'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले एक लड़के की कहानी है, जो अपनी मां के लिए शौचालय बनाना चाहता है।

<p>मेरे प्यारे प्राइम...- India TV Hindi
मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर

मुंबई: फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' अब 8 मार्च, 2019 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म बीती 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, इसके बाद इसकी रिलीज 14 दिसंबर तक टल गई थी। मेहरा ने ट्विटर पर फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए यह जानकारी दी। यह फिल्म देश में खुले में शौच और स्वच्छता की समस्याओं के मुद्दे पर आधारित है। यह झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले एक लड़के की कहानी है, जो अपनी मां के लिए शौचालय बनाना चाहता है।

मेहरा पहले 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित थे। यह महात्मा गांधी की याद में होता जो फिल्म की प्रेरणा हैं। अब यह फिल्म 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) को रिलीज होगी।

मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी में फिल्म की शूटिंग की गई है।

Also Read:

Bhojpuri Movies List 2018: इस साल 'नागराज', 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' समेत ये 10 भोजपुरी फिल्में छाई रहीं

Top 20 Most Viewed Bhojpuri Music Videos and songs on YouTube: साल 2018 में इन 20 भोजपुरी गानों ने मचाया तहलका

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के इस गाने ने मचाया धमाल

Latest Bollywood News