1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ई-लर्निंग में वक्त बिता रहे हैं मिमोह चक्रवर्ती

ई-लर्निंग में वक्त बिता रहे हैं मिमोह चक्रवर्ती

मिमोह ने इससे पहले बताया था कि वह आजकल फिट रहने के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट और क्रॉसफिट का भी सेशन ले रहे हैं।

ई-लर्निग में वक्त बिता रहे हैं मिमोह चक्रवर्ती- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK/ MITHUN CHAKRABORTY ई-लर्निग में वक्त बिता रहे हैं मिमोह चक्रवर्ती

मुंबई: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती आजकल अलग-अलग भाषाओं को सीखने के लिए ई-लनिर्ंग में अपना अधिक से अधिक समय बिता रहे हैं। मिमोह कहते हैं, "सीखने की प्रक्रिया काफी अच्छी है, इससे आप मौजूदा वक्त के साथ जुड़े रहते हैं। यह कुछ नया सीखने का एक वक्त है क्योंकि हममें से अधिकतर अभी अपने घरों में हैं और वेब ही हमारा सबसे करीबी मित्र है। सबसे पहले वक्त निकालकर सोचें कि आपका झुकाव किस चीज की तरफ है और फिर इसे सीखने के लिए हर संभव तरीकों की मदद लीजिए।"

सनी लियोनी के पास नहीं है उदास होने का वक्त

वह आगे कहते हैं, "यह कोई सॉफ्टवेयर हो सकता है या फिर डेटा एनालिसिस, पेन्टिंग, कम्युनिकेशन या फिर कुछ और यह कुछ नया और अपनी इच्छानुसार किसी चीज को सीखने का एक सही वक्त है।"

शिल्पा शेट्टी ने बताया महामारी के दौरान फिजिकल और मेंटल हेल्थ को कैसे स्ट्रॉन्ग करेगा योग

मिमोह ने इससे पहले बताया था कि वह आजकल फिट रहने के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट और क्रॉसफिट का भी सेशन ले रहे हैं।

अनुपम खेर ने अटलांटिक के ऊपर उड़ान भरते हुए 519वीं फिल्म की घोषणा की

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News