1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. घट गई है टीवी और सिनेमा के बीच की दूरी: मोहनीष

घट गई है टीवी और सिनेमा के बीच की दूरी: मोहनीष

मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेता मोहनीष बहल का कहना है कि बड़े और छोटे पर्दे की बीच की दूरियां अब सिमट रही हैं।

mohneesh bahal- India TV Hindi
mohneesh bahal

मुंबई: मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेता मोहनीष बहल का कहना है कि बड़े और छोटे पर्दे की बीच की दूरियां अब सिमट रही हैं। दिवंगत अभिनेत्री नूतन के बेटे मोहनीष को 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी कई फिल्मों के अलावा, टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय करते देखा गया है।

इसे भी पढें:

मोहनीष ने सलमान खान, अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे कलाकारों का उदाहरण देते हुए आईएएनएस से कहा, "आज कई कलाकार दोनों जगहों पर काम कर रहे हैं।" अभिनेता ने कहा, "मेरे जैसे कई छोटे कलाकार भी हैं, जो टीवी और सिनेमा दोनों में काम कर रहे हैं।"

मोहनीष का मानना है कि दर्शक अपने पसंदीदा कलाकारों को केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि टीवी पर भी काम करते देखना चाहते हैं। वर्तमान में मोहनीष को टेलीविजन चैनल 'एंड टीवी' पर प्रसारित हो रहे अपराध आधारित शो 'होशियार : सही वक्त, सही कदम' की मेजबानी करते देखा जा रहा है।

मोहनीष बहल की मां और गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री नूतन 16 साल की उम्र में साल 1952 की मिस इंडिया बनी थीं। नूतन ने महज 23 की उम्र में साल 1959 में लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी कर ली थी। शादी के दो साल बाद मोहनीष का जन्म हुआ था। मां की तरह मोहनीष भी ग्लैमर की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। मोहनीष की प्रनूतन और कृष्णा नाम की दो बेटियां हैं।

Latest Bollywood News