1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिस्र और जॉर्डन में रिलीज हुई शाहरुख की 'रईस'

मिस्र और जॉर्डन में रिलीज हुई शाहरुख की 'रईस'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2017 10:49 am IST,  Updated : Feb 23, 2017 10:50 am IST

भारत में धूम मचाने के बाद अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ कल बुधवार को मिस्र और जॉर्डन में भी रिलीज हुई।

RAEES- India TV Hindi
RAEES

मुंबई: भारत में धूम मचाने के बाद अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ कल बुधवार को मिस्र और जॉर्डन में भी रिलीज हुई। भारत में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान को उम्मीद है मिस्र और जॉर्डन के दर्शक भी उनकी ये फिल्म पसंद करेंगे।

शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा,

"आज (बुधवार) 'रईस' मिस्र और जॉर्डन में रिलीज हुई। आशा है कि आपको यह पसंद आएगी। भारतीय फिल्मों को देखने के लिए शुक्रिया।"

आपको बता दें, शाहरुख खान की फिल्में विदेशों में काफी लोकप्रिय हैं। मिस्र औऱ जॉर्डन में भी शाहरुख की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उम्मीद है इससे शाहरुख की रईस की कमाई में और बेहतर हो जाएगी।

राहुल ढोलकिया निर्देशित ‘रईस’ गुजरात में शराब की तस्करी करने वाले व्यापारी पर आधारित है। इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी मुख्य भूमिका में नजर आईं हैं। हालांकि पाकिस्तान में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लग गई थी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो शाहरुख के किरदार को सजा दिलाना चाहते हैं।

इस फिल्म को भारतीय दर्शकों ने काफी सराहा और पसंद किया। शाहरुख को अब आशा है कि मिस्र और जॉर्डन के दर्शक भी इसका भरपूर आनंद उठाएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन