1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नकुल मेहता ने बताया, वेब में पेश किए जा सकते हैं नए विषय

नकुल मेहता ने बताया, वेब में पेश किए जा सकते हैं नए विषय

नकुल मेहता इन दिनों अपने धारावाहिक ‘इश्कबाज’ को लेकर चर्चा में हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब इसके अलावा नकुल अपने बैनर...

nakuul mehta- India TV Hindi
nakuul mehta

मुंबई: छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता नकुल मेहता इन दिनों अपने धारावाहिक ‘इश्कबाज’ को लेकर चर्चा में हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब इसके अलावा नकुल अपने बैनर 'टिम्बकटू' के तहत एक विज्ञान आधारित कॉमेडी 'गैंगस्टर न्यूटन' पेश करने जा रहे हैं। नकुल का मानना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में नए विषयों के लिए विकल्प खुल गए हैं। नकुल ने एक बयान में कहा, "फिलहाल डिजिटल प्लेटफॉर्म एक रोमांचक दौर से गुजर रहा है। टीवी या फिल्म के मुकाबले वेब में कहानी बयां करने का एक बिल्कुल अलग माध्यम बनने की क्षमता है।"

नकुल ने कहा, "हम मानते हैं कि वेब श्रंखला में नए और रोमांचक विषय पेश किए जा सकते हैं। 'गैंगस्टर न्यूटन' इसी दिशा में हमारा एक प्रयास है।" इस वेब श्रृंखला में 'तितली' से मशहूर हुए शशांक अरोड़ा हैं और इसका निर्देशन अजय सिंह ने किया है।

इसके लिए शशांक को चुनने के बारे में नकुल ने कहा, "हम ऐसी टीम को साथ लाने में यकीन रखते हैं, जो विषय के साथ न्याय कर सके।" नकुल ने कहा, "हम सबसे पहले निर्माता हैं और हम यह कभी नहीं भूलते। शशांक अरोड़ा इस समय बॉलीवुड में सबसे बड़ी प्रतिभाओं में से एक हैं। उनकी प्रतिभा और अभिनय के प्रति उनकी लगन और प्रतिबद्धता के कारण वह न्यूटन के लिए हमारी पहली पसंद बने।"

Latest Bollywood News