1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राधिका आप्टे ने उठाया महिलाओं से जुड़ा बड़ा सवाल

राधिका आप्टे ने उठाया महिलाओं से जुड़ा बड़ा सवाल

 Published : Mar 11, 2017 01:08 pm IST,  Updated : Mar 11, 2017 01:08 pm IST

राधिका आप्टे अपने बोल्डनेस को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिल्मों में भी उन्हें कई चनौतिपूर्ण किरदारों को बोल्ड अंदाज में निभाते हुए देखा गया है। लेकिन अब उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सामने आई हैं। राधिका ने माहवारी...

radhika apte- India TV Hindi
radhika apte

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे अपने बोल्डनेस को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिल्मों में भी उन्हें कई चनौतिपूर्ण किरदारों को बोल्ड अंदाज में निभाते हुए देखा गया है। लेकिन अब उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सामने आई हैं। राधिका ने देश में माहवारी (पीरियड) के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने एक सवाल खड़ा किया है कि महिलाओं के जीवन लक्ष्य में माहवारी किसी तरह की समस्या क्यों खड़ी करे?

'व्हिस्पर इंडिया' के साथ ब्रांड एन्फ्लूएंसर के तौर पर जुड़ीं अभिनेत्री राधिका का कहना है कि किसी भी गतिविधि को चुनने से पहले किसी भी लड़की को माहवारी जैसी चीज के बारे में नहीं सोचना चाहिए। ऐसे दिनों में महिलाओं को और भी सहज होना चाहिए।

राधिका ने इस विचार को आगे बढ़ाते हुए एक बयान में कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है, क्योंकि माहवारी के बारे में सोचते रहने से आप किसी भी चीज में हिस्सा लेने पर हिचकिचाती हैं।" राधिका का मानना है कि जिस प्रक्रिया का हर माह आपके जीवन में होना जरूरी है, उसे लेकर कोई भी चीज करते वक्त घबराना क्यों चाहिए?

राधिका इन दिनों आगामी फिल्म 'पैड मैन' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार और सोनम कपूर को भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाएगा। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है। वह तमिलनाडु में 'पैड मैन' के नाम से लोकप्रिय हैं। मुरुगनाथम महिलाओं को सस्ता सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन