1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडिया टीवी से खास बातचीत पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खोले अपनी जिंदगी के अहम राज़, जानिए

इंडिया टीवी से खास बातचीत पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खोले अपनी जिंदगी के अहम राज़, जानिए

9 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म ''फ्रीकी अली'' जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक गोल्फर की भूमिका में नजर आ रहे है। इस फिल्म के निर्मोता, निर्देशक सोहेल खान है। इंडिया टीवी से खास बातचीत में फ्रीकी अली की टीम ने खोले इस फिल्म और निजी जीवन के बारें में..

freaky ali- India TV Hindi
freaky ali

नई दिल्‍ली: गोल्‍फ के खेल से जुड़ा हुआ एक खास मिथ है जो बेहद प्रचलित है,इस मिथ के बारे में जब फिल्‍मकार सोहेल खान को पता चला तो उनको इस खेल पर एक फिल्‍म बनाने का आइडिया आया। फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए यह फिल्‍म बेहद खास है क्‍योंकि इसमें ऐसा बहुत कुछ है जो उनकी रियल लाइफ के संघर्ष और सफलता की कहानी कहता है।

ये भी पढ़े-

9 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म ''फ्रीकी अली'' जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक गोल्फर की भूमिका में नजर आ रहे है। इस फिल्म के निर्मोता, निर्देशक सोहेल खान है। इंडिया टीवी से खास बातचीत में फ्रीकी अली की टीम ने खोले इस फिल्म और निजी जीवन के बारें में कुछ अहम…

फिल्म बनाने के पीछे था ये कारण
सोहेल खान ने इस फिल्म के बनाने के पीछे एक राज है। वह एक मिथ्य तोड़ना चाहते है। जो कि लोगों के दिमाग में है। वो मिथ्य़ है कि गोल्फ केवल अमीर लोगों का खेल है, यह केवल संडे के दिन खेला जाता है या  केवल रिटायरमेंट के बाद ही लोग इसे खेलना पसंद करते है। जिसके कारण ये फिल्म बनाई। जिससे लोग इस मिथ्य से बाहर निकले।

..तो इस तरह आया फिल्म बनाने का आइडिया 
सोहेल खान ने बताया कि इस फिल्म को बनाने का आइडिया यहीं दिल्ली में आया। जब वह एक दोस्त के साथ एक गोल्फ कोर्स पर गए थे। वहां पर ऐसे ही गोल्फ के एरिया में हम लोग फोटोशूट कर रहे थे। तभी दोस्‍त ने कहा कि कितना खूबसूरत गेम है। इसके बारें में कोई सोचता ही नहीं। यहीं से मेरे दिमाग में इस फिल्म को बनाने का आइडिया आया।

अगली स्लाइड में पढ़े और कुछ अहम राज़

Latest Bollywood News