ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल की बहन से NCB करेगी पूछताछ
ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल की बहन से NCB करेगी पूछताछ
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 06, 2021 10:07 am IST, Updated : Jan 06, 2021 10:11 am IST
ड्रग्स केस की जांच में एनसीबी मुंबई ने अर्जुन रामपाल की बहन मिस कोमल रामपाल को पूछताछ के लिए बुलाया है।
Image Source : INSTAGRAM/RAMPAL72ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल की बहन से NCB करेगी पूछताछ
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के बाद उनकी बहन कोमल रामपाल को आज 11 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) तलब करेगी। एनसीबी ने अभिनेता की बहन को ड्रग के एक मामले में पूछताछ के लिए समन किया था। आपको बता दें कि अभी तक ड्रग मामले को लेकर एनसीबी कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियों को पूछताछ कर चुकी है।
दिसंबर में अर्जुन रामपाल के घर छापे के दौरान प्रतिबंधित गोलिया मिली थी। जिसके बाद वह एनसीबी अधिकारियों के घेरे में आ गए थे। उनकी प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
एजेंसी ने ड्रग से संबंधित मामले में उनके ऑस्ट्रेलियाई दोस्त पॉल बार्टेल को गिरफ्तार करने के बाद अभिनेता से पूछताछ की थी।
बार्टेल कथित रूप से ड्रग पेडलर एगिसियलोस डेमेट्रीड्स के साथ नियमित संपर्क में थे, जिसे एनसीबी ने अक्टूबर में गिरफ्तार किया था। एगिसियलोस रामपाल की लिव-इन पार्टनर गैब्रिएल के भाई हैं।