1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर रणवीर ने शेयर की एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर, कहा- मेरी गुड़िया

दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर रणवीर ने शेयर की एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर, कहा- मेरी गुड़िया

 Published : Jan 05, 2021 08:53 pm IST,  Updated : Jan 05, 2021 08:59 pm IST

दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति रणवीर ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया है। उन्होंने दीपिका के बचपन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

Deepika padukone, ranveer singh- India TV Hindi
दीपिका-रणवीर Image Source : INSTAGRAM- RANVEER SINGH

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों एक्टर्स की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं। आज दीपिका अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर दीपिका मुंबई के बांद्रा इलाके में पति रणवीर सिंह के साथ नजर आईं।  इसके अलावा रणवीर सिंह ने दीपिका को सोशल मीडिया पर भी बर्थडे विश किया। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका के बचपन की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, "मेरी जान, मेरी जिदगी, मेरी गुड़िया, हैप्पी बर्थडे!!! दीपिका पादुकोण।

रणवीर ने पार्टी की तस्वीर भी की शेयर

रणवीर ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो दीपिका को अपनी गोद में बिठाए नजर आ रहे हैं, ये तस्वीर अभी की है जब दोनों सितारे पार्टी एंजॉय कर रहे हैं। देखिए पोस्ट-

रणबीर और आलिया भी बर्थडे पार्टी में पहुंचे

वहीं इस पार्टी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी पहुंचे हैं। रणबीर व्हाइट शर्ट और जींस में नजर आए, वहीं आलिया ब्लैक ड्रेस में स्पॉट की गईं।

alia bhatt, ranbir kapoor
Image Source : YOGEN SHAHआलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया भट्ट ने दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर प्यार भरे अंदाज में किया विश

वहीं दीपिका ने भी अपने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा," ये यात्रा अविश्वसनीय से कम नहीं है ... और इसके लिए मैं अपने परिवार, दोस्तों और आप सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं! 

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया से सभी पोस्ट डिलीट करने के बाद शेयर किया पहला आडियो क्लिप

बता दें कि न्यू इयर से एक दिन पहले दीपिका ने सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म से अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थी। जिसके कारण हर कोई चकित रह गया कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दीपिका ने ऐसा कदम उठाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने न्यू इयर के दिन, साल की शुभकामनाएं देते हुए एक आडियो के साथ वीडियो शेयर किया था। फिर 03 जनवरी को अभिनेत्री ने रड़थंबोर की एक तस्वीर शेयर की थी। उसके बाद से दीपिका का इंस्टाग्राम पर यह तीसरा पोस्ट है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन