हिमांश से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द, लिखा- सेलिब्रिटी हूं तो क्या हुआ?
नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखे हैं।

हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर भी नेहा फूट-फूटकर रोने लगी थीं। 13 दिसंबर को नेहा शो की शूटिंग कर रही थीं, एक प्रतियोगी ने सैड सॉन्ग गाया तो नेहा अपने इमोशन को कंट्रोल नहीं कर पाईं, और फूट-फूटकर रोने लगीं। जब वो सेट पर पहुंची थीं तब भी वो रोई हुई और दुखी लग रही थीं। ऐसे में जब एक प्रतियोगी ने सैड सॉन्ग गाया तो वो अपने आंसू नहीं रोक पाईं। नेहा पहले भी प्रतियोगियों के गाने सुनकर इमोशनल हो जाती थीं, लेकिन इस बार वो फूट-फूटकर रो पड़ीं।
नेहा कभी भी रीटेक्स नहीं लेती हैं चाहे रोना हो या हंसना वो नेचुरल ही होता है, लेकिन इस बार शो के कई रीटेक हुए। आखिरकार उन्हें कुछ मिनट का ब्रेक लिया दोबारा शूटिंग शुरू की। नेहा ने चैनल से रिक्वेस्ट भी की कि रोने वाला हिस्सा एडिट कर दिया जाए।
Also Read:
क्या हुआ जब रिपोर्टर ने दीपिका पादुकोण से पूछा 'आपकी शादी का जश्न खत्म हो गया?'