1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए पिंक' के तमिल रीमेक में बोनी कपूर अभिनेता अजीत कुमार को लेंगे

श्रीदेवी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए पिंक' के तमिल रीमेक में बोनी कपूर अभिनेता अजीत कुमार को लेंगे

 Published : Dec 15, 2018 01:24 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 01:27 pm IST

'इंग्लिश विग्लिश' के तमिल संस्करण में अजीत ने अतिथि भूमिका निभाई थी।

श्रीदेवी-बोनी, अजीत- India TV Hindi
श्रीदेवी-बोनी, अजीत

चेन्नई: निर्माता बोनी कपूर फिल्म 'पिंक' का तमिल रीमेक बनाने जा रहे हैं, जिसमें अजीत कुमार मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं है। यह घोषणा एक आधिकारिक बयान के माध्यम से की गई। दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी चाहती थीं कि अजीत उनके पति के प्रोडक्शन में काम करें।

बोनी कपूर ने कहा, "अजीत के साथ 'इंग्लिश विग्लिश' में काम करने के बाद श्रीदेवी ने इच्छा जाहिर की थी कि अजीत हमारे होम प्रोडक्शन के लिए किसी तमिल फिल्म में काम करें। अजीत ने तमिल में 'पिंक' बनाने का सुझाव दिया। वह तुरंत तैयार हो गईं क्योंकि वह मानती थीं कि 'पिंक' इसके लिए सबसे उपयुक्त है और अजीत इसे बेहतरीन तमिल फिल्म बनाने के लिए सभी जरूरी एलिमेंट्स इसमें शामिल करेंगे।"

अजीत
अजीत

'इंग्लिश विग्लिश' के तमिल संस्करण में अजीत ने अतिथि भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के साथ कपूर तमिल फिल्म-उद्योग में कदम रख रहे हैं। अजीत इन दिनों तमिल फिल्म 'विश्वासम' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह शिवा द्वारा निर्देशित है।

इसे भी पढ़ें-

क्या हुआ जब दीपिका से रिपोर्टर ने पूछा शादी का जश्न खत्म हो गया?

अमिताभ और आमिर के साथ ऐश्वर्या ने भी मेहमानों को इस तरह किया स्वागत

ऐसा रहा ईशा अंबानी का रिसेप्शन देखिए तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन