1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी से मिलने पर हमेशा पैर क्यों छूते थे अनिल कपूर, जानिए वजह

श्रीदेवी से मिलने पर हमेशा पैर क्यों छूते थे अनिल कपूर, जानिए वजह

 Published : Dec 07, 2018 06:54 am IST,  Updated : Dec 07, 2018 06:54 am IST

अनिल कपूर और श्रीदेवी एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं। उसके बाद भी जब भी वह श्रीदेवी से मिलते थे तो उनके पैर छूते थे।

Sridevi and anil kapoor- India TV Hindi
Sridevi and anil kapoor Image Source : INSTAGRAM

अनिल कपूर आज भी अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत देते हैं।। आज की जनरेशन के एक्टर भी उनके आगे नहीं टिक पाते हैं। अनिल कपूर हाल ही में डांस रिएलिटी शो 'डांस प्लस 4' में शामिल हुए थे। अनिल कपूर के साथ जीतेंद्र भी इस स्पेशल शो का हिस्सा बने थे। इस एपिसोड में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया गया था। अनिल कपूर और जीतेंद्र दोनों ही श्रीदेवी के साथ कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। अनिल और श्रीदेवी स्क्रीन पर कई बार रोमांस करते हुए भी नजर आए हैं। मगर निजी जिंदगी में अनिल उनका बेहद सम्मान करते थे। डांस शो में अनिल ने श्रीदेवी से जुड़ी कई बातें बताईं।

अनिल कपूर ने बताया कि वह जब भी श्रीदेवी से मिलते थे उनके पैर जरुर छूते थे। जिसके बाद श्रीदेवी को असहज भी महसूस होता था।  

उन्होंने कहा- एक आर्टिस्ट के तौर पर मैं बहुत खुशनसीब हूं जो मैंने श्रीदेवी जैसी एक्ट्रेस के साथ काम किया है। उनके टैलेंट कोई भी मैच नहीं कर सकता छा। हम उन्हें याद करते समय दुखी होने की बजाय खुश होकर याद करना चाहिए। वह एक बेहतर परफार्मर थी और हर किरदार खुशी से निभाती थीं।

आपको बता दें कि इसी साल 24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन हो गया था।  दुबई में शादी में शामिल होने के दौरान एक हादसें में उनका निधन हो गया था।

अनिल कपूर और श्रीदेवी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी। मिस्टर इंडिया, चालबाज और जुदाई जैसी कई फिल्मों में दोनों साथ नजर आए थे।

Also Read:

जेठानी सोफी टर्नर के साथ झूमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, देखे तस्वीरें

दिल्ली रिसेप्शन के बाद मुंबई पहुंचे प्रियंका और निक, देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन