1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Khushi Kapoor Tattoo: खुशी कपूर ने बनवाया नया टैटू, जाह्नवी, श्रीदेवी और बोनी कपूर से है खास कनेक्शन!

Khushi Kapoor Tattoo: खुशी कपूर ने बनवाया नया टैटू, जाह्नवी, श्रीदेवी और बोनी कपूर से है खास कनेक्शन!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 12, 2018 03:53 pm IST,  Updated : Dec 12, 2018 03:55 pm IST

हाल में ही खुशी कपूर ने एक नया टैटू बनवाया। जो कि उनकी पूरी फैमिली से संबंधित है। अब आप सोच रहे होते कि आखिर ऐसा किया लिखाया तो हम आपको बताते है।

Khushi Kapoor- India TV Hindi
Khushi Kapoor

नई दिल्ली: खुशी कपूर आए दिन अपने स्टाइल के कारण सुर्खियों में बनी रहती है या यूं कह सकते है कि फैशन की एक नई ट्रेंडसेंटर बन गई है। जिनके फिल्मों में न आने से पहले की लाखों पैंस है। हाल में ही खुशी कपूर ने एक नया टैटू बनवाया। जो कि उनकी पूरी फैमिली से संबंधित है। अब आप सोच रहे होते कि आखिर ऐसा किया लिखाया तो हम आपको बताते है।

हाल में ही बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आननंद पीरामल की प्री वेडिंग सेरेमनी उदयपुर में बहुत ही ग्रांड तरीके में हुई। जिसमें जाह्नवी कपूर के अलावा खुशी कपूर अपने स्टाइल के कारण सुर्खियों में बनी रही। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ गोल्डन व्हाइट कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही थी, लेकिन इन तस्वीरों में एक चीज बहुत ही खास थी, वो थी खुशी के पीठ की बाएं ओर बना टैटू। जिसे रोमन के अक्षरों में कुछ लिखा हुआ था। जो कि देखने में बेहद खूबसूरत था।

एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट के अनुसार, अब खुशी ने तारीखों को रोमन अंकों में लिखना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि यह टैटू थोड़ा सस्पेंसफुल हो गया हैय़ यह खुशी के जन्मदिन से शुरू होता है, जो 5 नवंबर है, जिसे रोमन लेटर 'V' से दर्शाया गया है, इसके बाद 'VI' है, जो जाह्नवी के जन्मदिन, 6 मार्च की ओर इशारा है. इसके बाद श्रीदेवी के जन्मदिन, यानि 'XIII', 13 अगस्त को दिखा रहा है। अंत में फिर बोनी कपूर का जन्मदिन 'XI' आता है, जो 11 नवंबर है।'

इस टैटू को देखकर यह बात को सिद्ध हो गई कि खुशी कपूर जितनी खूबसूरत है उनका दिमाग भी उतना ही तेज है। नहीं तो कौन इस तरह छोटे से टैटू में अपनी पूरी फैमिली को समेट लेता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल