1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस कवर मैगजीन के लिए जाह्नवी ने करवाए हॉट फोटोशूट, देखें दिलकश फोटो

इस कवर मैगजीन के लिए जाह्नवी ने करवाए हॉट फोटोशूट, देखें दिलकश फोटो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2018 12:36 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 12:49 pm IST

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म धड़क के बाद से ही किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। जाह्नवी कपूर अपनी फैशन और स्टाइलिंग सेंस की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।

jhanvi kapoor- India TV Hindi
jhanvi kapoor

नई दिल्ली: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म धड़क के बाद से ही किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। जाह्नवी कपूर अपनी फैशन और स्टाइलिंग सेंस की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी ने L'Officie इंडिया के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में जाह्नवी बेहद ग्लैमरस और ब्यूटिफुल नजर आ रही हैं। अगर फोटो की बात करें तो जाह्नवी ने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना है। यह गाउन ट्यूब ड्रेस है। बता दें कि L'Officie इंडिया ने जाह्नवी की यह फोटो अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

बता दें कि फिल्म धड़क जाह्नवी की सुपरहीट रही थी। इस फिल्म में जाह्नवी के को-स्टार शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर थे। और अगर जाह्नवी की वर्क फ्रंड पर बात करें तो उनकी अगली फिल्म करण जौहर की तख्त होगी।

इस फिल्म में उनके साथ और भी कई बड़े सितारे होंगे जैसे रणवीर सिंह, करीना कपूर। इनसब के बीच जाह्नवी कई कवर मैगजीन के फोटोशूट में काफी बिजी हैं। साथ ही करण जौहर एक बॉयोपिक बनाने जा रहे हैं और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जाह्नवी उसका भी हिस्सा रहेंगी।

कुछ दिन पहले जाह्नवी करण जौहर फेमस शो कॉफी विद करण में अपने भाई अर्जुन के साथ नजर आईं थी। यह खास मौका जब पहली बार भाई-बहन दोनों एक साथ इतने बड़े पर्दे पर साथ दिखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल