1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या हुआ जब रिपोर्टर ने दीपिका पादुकोण से पूछा 'आपकी शादी का जश्न खत्म हो गया?'

क्या हुआ जब रिपोर्टर ने दीपिका पादुकोण से पूछा 'आपकी शादी का जश्न खत्म हो गया?'

 Published : Dec 15, 2018 12:57 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 01:08 pm IST

दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone

मुंबई: पिछले महीने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शादी की है। दीपिका ने इटली में पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति रिवाज से शादी की। शादी के बाद दीपिका और रणवीर का बैंगलुरू में रिसेप्शन हुआ, इसके बाद मुंबई में दो रिसेप्शन, रणवीर की बहन की तरफ से पार्टी जैसे कई फंक्शन हुए। 

जब उनसे पूछा गया कि क्या शादी का जश्न खत्म हो गया है? इस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शादी अपने आप में एक सुंदर उत्सव है और हमारी तरफ से एक प्रकार से जश्न खत्म हो चुका है। लेकिन दिसंबर त्योहारों का समय होता है और नव-विवाहित होने के नाते यह जश्न अभी जारी रहेगा।" शादी के बाद जिंदगी में आए बदलाव पर दीपिका ने कहा, "मुझे लगता है कि इस पर बातचीत लंबी होगी लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि मैं सभी प्यार की आभारी हूं।"

दीपिका ने यह जवाब किड्स चॉइस अवॉर्ड समारोह में दिया, जहां उन्हें परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला।

deepika
Image Source : YOGEN SHAHdeepika

दीपिका पांच जनवरी को अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगी। शादी के बाद पहले जन्मदिन के बारे में उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता। अभी हमारी कोई योजना नहीं है अभी हम रणवीर की फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।"

दीपिका मेघना गुलजार की अगली फिल्म में एसिड हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका में दिखेंगी।

देखिए दीपिका की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें...

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने किया दावा, 'सिंबा' होगी ब्लॉकबस्टर हिट

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के रिसेप्शन का कार्ड आया सामने, 20 दिसंबर को मुंबई में है पार्टी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन