1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा की शादी में नहीं पहुंचे सुनील ग्रोवर, कहा- बीवी पर जोक्स बनाता है अब पता चलेगा

कपिल शर्मा की शादी में नहीं पहुंचे सुनील ग्रोवर, कहा- बीवी पर जोक्स बनाता है अब पता चलेगा

 Published : Dec 13, 2018 09:20 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 09:23 pm IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई कभी मीडिया में सुर्खियों का विषय था।

Kapil Sharma-Sunil Grover- India TV Hindi
Kapil Sharma-Sunil Grover

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर को जालंधर में शादी के बंधन में बंध गए। शादी पंजाब में गिन्नी के होमटाउन से हुई थी। इस शादी में कपिल के कभी जिगरी यार रहे सुनील ग्रोवर नहीं पहुंचे थे। कपिल और सुनील की दोस्ती पहले बहुत गहरी थी लेकिन बाद में दोनों के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि मन की खटास नहीं खत्म हुई। शायद यही वजह है कि सुनील कपिल की शादी में भी नहीं गए। 

इस बारे में जब कपिल की शादी से एक दिन पहले सुनील से बात की गई और पूछा गया कि क्या वो कपिल की शादी में जाएंगे इस पर सुनील ने कहा- ''एक इमोशनल कनेक्ट हैं उनके साथ, अब शादी हो रही है उनकी बहुत-बहुत बधाई। वैवाहिक जिंदगी में वो एंटर कर रहे हैं, ईश्वर उनको और भी ज्यादा खुशियां दें। लेडी लक उनके लिए और काम करे। अभी तक बीवी के ऊपर जोक मारते रहे हैं, अब ब्याह हो गया है अब पता चलेगा।'' सुनील आगे कहते हैं- मैं कल वाले फंक्शन में नहीं जाऊंगा, मुंबई में जो पार्टी होगी उसमें मैं जरूर जाऊंगा। 

दोनों अलग-अलग शो में आएंगे नजर

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की राहें अब जुदा हो चुकी हैं। जहां कपिल द कपिल शर्मा शो के साथ वापसी कर रहे हैं, वहीं सुनील ग्रोवर, अली असगर और उपासना सिंह के साथ 'कानपुर वाले खुरानाज' में नजर आएंगे। सुनील ने कपिल को उनके आने वाले शो के लिए बधाई भी दी है।

क्यों हुई थी कपिल और सुनील की लड़ाई?

 सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का विवाद एक फ्लाइट में शुरू हुआ जहां कथित रूप से कपिल ने उन्हें गाली दी थी और उनपर हाथ उठाया था। दोनों का विवाद इतना बढ़ गया था कि मीडिया में काफी दिन तक ये झगड़ा सुर्खियों में रहा। अभी भी दोनों के बीच बहुत अच्छे रिश्ते नहीं हैं।

कपिल ने शेयर की शादी की तस्वीरें

कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गिन्नी संग अपनी तस्वीर शेयर की है। कपिल ग्रीन शेरवानी और गिन्नी लाल लहंगे में नजर आ रही हैं।

खबरों की मानें तो 13 दिसंबर को उनकी सिख रीति-रिवाज से शादी होगी। 12 दिसंबर को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए हैं।

कपिल और गिन्नी की शादी में शामिल होने के लिए उनके दोस्त मुंबई से जालंधर पहुंच थे, जिसमें कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, सुदेश लहरी, राजीव ठाकुर और ऋचा चड्डा का नाम शामिल है।

10 दिसंबर को कपिल की बहन के घर माता की चौकी हुई थी। जिसमें ऋचा चड्डा और मास्टर सलीम ने परफॉर्म किया था। इसके बाद 11 तारीख को संगीत सेरेमनी हुई थी।

शादी के बाद कपिल 14 दिसंबर को अपने होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी देंगे, जिसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। इसके बाद कपिल मूंबई में 24 दिसंबर को रिसेप्शन देने वाले हैं। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

कपिल और गिन्नी कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने साथ में 'हंस बलिए' में भी काम किया है। गिन्नी ने फाइनेंस में एमबीए किया है।

कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से रचाई शादी देखिए तस्वीरें

Also Read:

अली असगर का खुलासा महिला के गेटअप में उनके साथ हुई छेड़खानी

Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर

रघु राम ने तलाक के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

हो गई टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता की शादी, पहली तस्वीर और वीडियोज आए सामने

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन