1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Koffee With Karan 6: ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगी करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा, कभी हुई थी कैटफाइट

Koffee With Karan 6: ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगी करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा, कभी हुई थी कैटफाइट

 Published : Dec 12, 2018 08:01 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 07:25 am IST

करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा जल्द ही कॉफी विद करण के खास एपिसोड में नजर आएंगे। दोनों ने शो के लिए शूटिंग भी कर ली है।

Priyanka Chopra Jonas, Karan Johar, Kareena Kapoor Khan- India TV Hindi
Priyanka Chopra Jonas, Karan Johar, Kareena Kapoor Khan Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अब यह ऑफिशियल हो चुका है कि करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनस कॉफी विद करण 6 के एक एपिसोड में साथ नजर आएंगी। इससे पहले कॉफी विद करण से ही दोनों के बीच कैटफाइट की शुरुआत हुई थी। याद है आपको करीना कपूर का वो स्टेटमेंट जब उन्होंने कॉफी विद करण में कहा था कि अगर उन्हें प्रियंका से एक सवाल पूछने का मौका मिले तो मैं उनसे पूछना चाहूंगी कि उन्हें ये इंग्लिश एक्सेंट कहां से मिला? कॉफी विद करण में ही प्रियंका ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था- मुझे एक्सेंट वहीं से मिला है जहां से उनके ब्वॉयफ्रेंड (अब पति सैफ) को मिला है।

सालों बाद, बॉलीवुड की दो लीडिंग लेडीज अपने पास्ट को भुलाकर एख बार फिर से कॉफी विद करण में नजर आने वाली हैं। दोनों ने शो के लिए शूटिंग भी कर ली है। दोनों की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। तस्वीर में करीना और प्रियंका सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। 

करीना और प्रियंका करण के सामने वाली सीट पर बैठी हैं। हमें प्रियंका का चेहरा नहीं दिख रहा है वो आराम से सोफे पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं, वहीं करीना का हम चेहरा देख सकते हैं। प्रियंका ने जहां पीले रंग का ड्रेस पहना है वहीं करीना रेड हॉट ड्रेस में नजर आ रही हैं।

इन दोनों की ये तस्वीर देखकर अब इंतजार नहीं हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें-

बारात के स्वागत के लिए घोड़े पर बैठे ईशा के दोनों भाई

ईशा की शादी में अंबानी ने पानी की तरह बहाये पैसे, जानिए कितना खर्च किया

ईशा के साथ रोमांटिक डांस करते हुए आनंद पीरामल ने गोद में उठाकर होने वाली बीवी को किया किस, देखिए वीडियो

जब दीपिका को पकड़कर ऐश्वर्या ने लगाए ठुमके

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन