1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इतने महंगे जूते पहनकर सैफ के साथ घूमने निकलीं करीना, सोशल मीडिया पर फोटोज हुई वायरल

इतने महंगे जूते पहनकर सैफ के साथ घूमने निकलीं करीना, सोशल मीडिया पर फोटोज हुई वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2018 07:42 am IST,  Updated : Dec 11, 2018 02:05 pm IST

एक्ट्रेस करीना कपूर कुछ करती हैं तो वह सुर्खियां बन जाती है। ऐसे में आज हम आपको करीना से जुड़ी एक और दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। करीना अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैंशन सेंस के लिए जाती हैं। ऐसे भी आपको पता है कि करीना का ऐयरपोर्ट और जिम लुक कितना ज्यादा फेमस है।

करीना कपूर खान- India TV Hindi
करीना कपूर खान

नई दिल्ली: एक्ट्रेस करीना कपूर कुछ करती हैं तो वह सुर्खियां बन जाती है। ऐसे में आज हम आपको करीना से जुड़ी एक और दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। करीना अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैंशन सेंस के लिए जाती हैं। ऐसे भी आपको पता है कि करीना का ऐयरपोर्ट से लेकर जिम लुक तक कितना ज्यादा फेमस है। करीना कपूर अपनी अलग स्टाइलिंग और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं।

करीना जो भी पहन लेती हैं वह फैशन ट्रेंड बन जाता है। कुछ दिन पहले करीना अपने पति सैफ के साथ स्पॉट की गई। इस दौरान उनके जूतों ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। जूते की बात करें देखने में बिल्कुल स्पॉट शूज सा था लेकिन इसकी खासियत जानकर एक पल के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे।

इस दौरान सैफ हमेशा की तरह कैजुअल अवतार में नजर आए। उन्होंने ग्रे टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थे। इसके साथ उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल पहन रखी थी। वहीं करीना के जूतों ने सारी लाइमलाइट लूट ली। सोशल मीडिया पर भी उनके ये शूज लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। हर तरफ करीना के इन नए जूतों की चर्चा हो रही है।

shoes
shoes

करीना ने इस दौरान ब्लैक जैकेट के साथ व्हाइट टी-शर्ट और टाइट्स कैरी की हुई हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने Gucci के जूते पहने हुए हैं। पिंक, बेज और व्हाईट कलर के इन शूज का कलर कॉम्बीनेशन काफी जबरदस्त है।

बता दें अगर आप भी करीना जैसे जूते खरीदना चाहती हैं तो ये आपको आराम से Gucci के शोरूम और ऑनलाइन भी मिल जाएंगे। इन जूतों की कीमत 74,640 रुपये है। ये शूज ग्रे और ओरेंज कॉम्बीनेशन में भी उपलब्ध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल