1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Masala Award 2018: दुबई में हो रहे मसाला अवॉर्ड में करीना कपूर ने दिलकश अंदाज में किया रैंपवॉक, तस्वीरें कर देगी आपको दीवाना

Masala Award 2018: दुबई में हो रहे मसाला अवॉर्ड में करीना कपूर ने दिलकश अंदाज में किया रैंपवॉक, तस्वीरें कर देगी आपको दीवाना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2018 07:58 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 08:08 pm IST

मसाला अवॉर्ड 2018 में रैंप वॉक करती हुई करीना कपूर की तस्वीरें सामने आ गई है। वह डिजाइनर फराज मनन(Faraz Manan) की शो स्टॉपर थी। देखें दिलकश तस्वीरें।

Kareena Kapoor- India TV Hindi
Kareena Kapoor Image Source : INSTRAGRAM

Masala Award 2018: करीना कपूर हमेशा अपने स्टाइल और पिटनेस के कारण सुर्खियों में रहती है। वह हमेशा ऐसी फिल्में भी करती है जो कि उऩके फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आती है। यूं कह सकते है कि इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा टैलेंटेड एक्ट्रेस है तो वो है करीना कपूर। बॉलीवुड की 'झम्मक झल्लो' भारत में ही नहीं विदेशों में भी फेमस है। हाल में ही करीना मुंबई एयरपोर्ट  में स्पॉट की गई। वह दुबई के लिए रवाना हुई थी। जिसके बाद फाइनली मसाला अवॉर्ड 2018 में रैंप वॉक करती हुई तस्वीरें सामने आ गई है। वह डिजाइनर फराज मनन(Faraz Manan) की शो स्टॉपर थी।

करीना कपूर के लुक की बात करें तो वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने बेहतरीन एंंब्राइड्री वाला लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ स्ट्रेपलेस चोली के साथ नेट का वनसाइड दुपट्टा कैरी किया हुआ था।

Kareena kapoor
Kareena kapoor

वहीं मेकअप की बात करें लाइट मेकअप के साथ शिमरी आइज और ग्लोसी लिप्सकिया था। वहीं बालों की बात करें तो कर्ली किया हुआ था। जो की काफी खूबसूरत लुक था। इतना ही नहीं मसाला अवॉर्ड में करीना ने खूबसूरत स्पीच भी दी।

गौरतलब है कि हाल में ही करीना कपूर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग रिसेप्शन में ग्रीन कलर के गाउन में नजर आईं। इस बैकलेस गाउन में करीना कपूर की खूब तारीफ की गई। सभी जानते हैं कि करीना कपूर बॉलीवुड में सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं।

Kareena kapoor
Kareena kapoor

आपको बता दें कि करीना कपूर जल्द ही 'गुड न्यूज' फिल्म में नजर आने वाली है। जिसमें अक्षय कुमार , कियारा अडवाणी के अलावा दलजीत दोसांझ भी है। इसके अलावा वह करण जौहर की पिल्म तख्त में भी नजर आने वाली है। जिसमें अनिल कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, रणवीर कपूर है।

Kareena kapoor
Kareena kapoor with designer Faraz Manan

आपको बता दें कि इस अवॉर्ड में कार्तिक आर्यन भी गए हुए थे। जिन्होंने वहां पर डांस भी किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल