1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा की शादी में मुकेश अंबानी ने पानी की तरह बहाए पैसे, खर्च सुनकर घूम जाएगा आपका सिर

ईशा की शादी में मुकेश अंबानी ने पानी की तरह बहाए पैसे, खर्च सुनकर घूम जाएगा आपका सिर

 Published : Dec 12, 2018 07:45 am IST,  Updated : Dec 12, 2018 07:45 am IST

ईशा अंबानी की शादी में मुकेश अंबानी खूब पैसा खर्च कर रहे हैं। यह देश की सबसे महंगी शादी होने वाली हैं।

isha ambani and anand piramal- India TV Hindi
isha ambani and anand piramal Image Source : INSTAGRAM

आज ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह शादी काफी ग्रैंड होने वाली है। शादी में बॉलीवुड के सारे सेलिब्रिटीज भी शामिल होने वाले हैं। शादी मुंबई में 27 मंजिला ऐंटिलिया में होने वाली है। शादी में सभी वीवीआईपी लोग शामिल होने वाले हैं। शादी के पहले की रस्में और फंक्शन उदयपुर में हुए थे। यह शादी देश की सबसे महंगी शादी होने वाली है। क्या आपको पता है ईशा कि शादी में मुकेश अंबानी कितना पैसा खर्च कर रहे हैं? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं। कि मुकेश अंबानी शादी में कितना पैसा खर्च करने वाले हैं।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में लगभग 723 करोड़ रुपए खर्च हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक शादी में कम सम कम 600 मेहमान आने वाले हैं। यह लोग दोनों परिवारों के काफी करीब हैं। शादी में दोनों परिवारों कें करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही होंगे।

शादी से पहले मुकेश अंबानी ने उदयपुर में भी एक फंक्शन रखा था। दोनों परिवारों ने 7 दिसंबर को 5100 लोगों को खाना खिलाने के लिए चार दिन का एक विशेष अन्न सेवा शुरू की थी। इन लोगों को 10 दिसंबर तक रोजाना तीन वक्त का खाना खिलाया जाएगा। इसके बाद 8-9 दिसंबर को अलग फंक्शन हुए थे।

इन फंक्शन में अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन भी शामिल हुई थी। इसके साथ ही बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की थी। संगीत में बॉलीवुड से सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह जैसे कई कलाकार ठुमके लगाते नजर आ रहे थे।

ईशा अंबानी के संगीत की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज और वीडियो में अंबानी परिवार के साथ सभी लोग डांस करते नजर आ रहे हैं।

Also Read:

शाहरुख खान ने कटरीना की फोटो शेयर बताया क्या है 'हुस्न परचम'

'बिग बॉस' के सेट पर फिर होगा करण-अर्जुन का मिलन, 'जीरो' के प्रमोशन के लिए आएंगे शाहरुख खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन