1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी में नताशा ने पहना ऐसा मिरर लहंगा, जिसे बनाने में लगे थे 2000 घंटे

ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी में नताशा ने पहना ऐसा मिरर लहंगा, जिसे बनाने में लगे थे 2000 घंटे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2018 11:15 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 11:36 pm IST

नताशा पूनावाला भी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। लेकिन उनका लहंगा चोली बहुत ही खास था। नताशा के लुक की बात करें तो उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ पिंक कलर का मिरर लंहगा पहना गुआ था

natasha poonawalla- India TV Hindi
natasha poonawalla Image Source : INSTRAGRAM/MANISH

नई दिल्ली: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हो रही है। जिसकी प्री वेडिंग सेरेमनी उदयपुर में बहुत ही ग्रांड तरीके से रखी गई थी। जो कि अब भी सुर्खियों में बनी हुई है।  इस संगीत के कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक तमाम हस्तियों ने शिरकत की। सलमान, शाहरुख और आमिर तीनों खान भी यहां पहुंचे थे। इनके अलावा रणवीर-दीपिका, प्रियंका-निक, ऐश्वर्या-अभिषेक, शाहरुख-गौरी समेत तमाम कपल ने डांस किया।

इस खास मौके में दीपिका पादुकोण के अलावा खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर, करिश्मा कपूर, नितारा अडवाणी  काफी हॉट अंदाज में नजर आईं। वहीं नताशा पूनावाला भी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। लेकिन उनका लहंगा चोली बहुत ही खास था। नताशा के लुक की बात करें तो उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ पिंक कलर का मिरर लंहगा पहना गुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। इसके साथ ही स्मोकी आइज के साथ गले में डायमंड नेकलेस के साथ कानों में छोटे ईयररिंग्, पहने हुए थे। वहीं हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था। जिसमें वह काफी अच्छी और स्टाइलिश नजर आ रही थी।

अब नताशा के इस खूबसूरत लहंगा की बात करें तो यह पूरी तरह से मिरर से बना हुआ है। जो कि मनीष मल्होत्रा का लिमिटेड कलेक्शन में से है। जिसे बनाने के लिए लगभग 30 कारीगरों से पूरे 2000 घंटो में बनाकर तैयार किया था। जिसे नताशा ने उदयपुर में ईशा अंबानी के संगीत सेरेमनी में पहना था।

Isha Ambani Wedding: ईशा अंबानी अपनी शादी में पहनेंगी यहां से खरीदी हुई चूड़ियां, यह दुकान है 150 साल पुरानी

ईशा अंबानी और कपिल शर्मा कर रहे है 12 दिसंबर को शादी, जानें आखिर ये दिन क्यों है खास

Isha Ambani Sangeet: परफॉर्मेंस के लिए Beyonce ने विदेशी नहीं बल्कि इन 3 इंडियन डिजाइनर्स की ड्रेस को चुना

Isha Ambani Sangeet: संगीत सेरेमनी में जैकलीन और कियारा का चला जादू, तस्वीरों से नहीं हटेगी आपकी नजर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल