1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी

नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Sep 23, 2026 10:25 am IST,  Updated : Sep 23, 2026 10:25 am IST

आपने चीला तो कई तरह के खाएं होंगे लेकिन क्या आपने कभी पालक के पत्तों का चीला खाया है। ये खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी बेमिसाल है। तो चलिए जानते हैं पालक के पत्तों का चीला खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला- India TV Hindi
नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला Image Source : INDIA TV

पालक को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसके सेवन से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। पालक आयरन, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। यही वजह है कि लोग पालक का सेवन अलग अलग तरह से करते हैं। कोई पालक की सब्जी खाना पसंद करता है तो कोई पालक का सूप या जूस पीना पसंद करता है तो किसी को पालक की कचौड़ी पसंद आती है। लेकिन जब बात ब्रेकफास्ट की हो तो लोगों को समझ नहीं आता कि पालक से क्या बनाया जाए। अगर आप भी ऑप्शन की तालाश में हैं तो पालक चीला बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपके लिए पालक के पत्तों से बनने वाले चीले की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

चीले का बैटर बनाने के लिए

  • पालक के पत्ते: 2 कप (अच्छी तरह धोकर बारीक कटे हुए)
  • बेसन: 1 कप
  • सूजी या चावल का आटा: 2 बड़े चम्मच 
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटा प्याज: 1 
  • अजवाइन: ½ छोटा चम्मच
  • हिंग: एक चुटकी
  • हल्दी पाउडर: ¼ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • गरम मसाला: ½ छोटा चम्मच
  • स्वादानुसार नमक
  • पानी: बैटर तैयार करने के लिए
  • तेल या घी: सेकने के लिए

बनाने का तरीका

स्टेप 1

सबसे पहले पालक के पत्तों को 2-3 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि पूरी धूल-मिट्टी निकल जाए। इसके बाद इन्हें बारीक-बारीक काट लें।

स्टेप 2

अब एक बड़े बाउल में बेसन और सूजी/चावल का आटा लें। इसके बाद इसमें कटी हुई पालक, बारीक कटा प्याज, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, अजवाइन, हिंग, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालें।

स्टेप 3

अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा और चिकना घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा। इस घोल को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।

स्टेप 4

अब एक नॉन-स्टिक तवा या लोहे का तवा गैस पर गरम करें। तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे ग्रीस करें। इसके बाद एक बड़ा चम्मच बैटर तवे के बीच में डालें और गोल-गोल घुमाते हुए हल्का पतला फैलाएं।

स्टेप 5

चीले के किनारों पर और ऊपर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं। जब नीचे की सतह हल्की सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो इसे सावधानी से पलट दें। दूसरी तरफ से भी मध्यम आंच पर 2-3 मिनट के लिए सेकें।

स्टेप 6
स्वादिष्ट और गरमा-गरम पालक का चीला बनकर तैयार है। इसे आप धनिया-पुदीने की चटनी के साथ परोसें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल