1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिरदर्द से राहत पाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर की अपनी दादी की रेसिपी, बताई माइग्रेन में क्यों है फायदेमंद, जानें तरीका

सिरदर्द से राहत पाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर की अपनी दादी की रेसिपी, बताई माइग्रेन में क्यों है फायदेमंद, जानें तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 22, 2026 11:30 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 12:06 am IST

बार-बार होने वाले सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने अपनी दादी की एक खास रेसिपी शेयर की है। जानिए इस रेसिपी को बनाने का आसान तरीका और माइग्रेन में इसके फायदे।

सिरदर्द में घरेलू नुस्खा- India TV Hindi
सिरदर्द में घरेलू नुस्खा Image Source : MAGNIFIC/INSTAGRAM - @NUTTYOVERNUTRITIONN

सिरदर्द एक ऐसी परेशानी है जो कभी भी शुरू हो सकती है। खासतौर पर नींद पूरी न होने या तनाव की वजह से अक्सर लोगों को सिर दर्द की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में लोग तुरंत दवा का सहारा लेते हैं। लेकिन, सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा माइग्रेन या सिर दर्द होने पर अपनी दादी का घरेलू नुस्खा आज़माने की सलाह देते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी दादी की एक खास रेसिपी शेयर की है, जिसे वह सिरदर्द और माइग्रेन के दौरान फायदेमंद बताती हैं। चलिए जानिए इस रेसिपी में क्या खास है, इसे कैसे तैयार करें और माइग्रेन में यह किस तरह मदद कर सकती है।

सिरदर्द दूर करने वाली रेमेडी के लिए सामग्री

1 कप भुना हुआ बिना नमक वाला मखाना, 1 कप कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल, 3-4 बड़े चम्मच खसखस, 5-6 बड़े चम्मच भुने हुए खरबूजे के बीज,आधा कप भुने हुए अखरोट, आधा कप धागे वाली मिश्री

कैसे बनाएं यह रेमेडी?

इस रेमेडी को बनाने के लिए आप 1 कप मखाना भून लें, इस बात का ध्यान रखें कि इसमने नमक नहीं होना चाहिए। उसके बाद 1 कप सूखा नारियल कद्दूकस कर लें। अब एक मिक्सर जार में भुना हुआ मखाना, कदूकस किया हुआ नारियल, खसखस, भुने हुए खरबूजे के बीज,आधा कप भुने हुए अखरोट, आधा कप धागे वाली मिश्री को डालकर एकदम बार्क पाउडर बना लें।

अब इस मिश्रण को एक एयर टाइट कंटेनर जार में रखें। आप इस मिश्रण को एयरटाइट डिब्बे में 2 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं। किरण कहती हैं कि ये सभी सामग्री आपके दिमाग में तनाव को कम करने में मदद करते हैं जिससे सिर दर्द की समस्या कंट्रोल होती है।  साथ ही यह दिमाग को हेल्दी फैट भी देते हैं

कैसे करें इस्तेमाल?

एक गिलास गर्म दूध में इस मिश्रण का 1 छोटा चम्मच लें। ज़्यादा फ़ायदे के लिए इसमें बादाम रोगन की 1-2 बूंदें मिलाएं। हालांकि, एक्सपर्ट ने यह भी कहा है कि यह तुरंत आराम देने वाला नुस्खा नहीं है। अगर आपको अक्सर सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या होती है, तो दिमाग और नर्वस सिस्टम को पोषण देने के लिए इसे कम से कम 2-3 महीने तक लगातार लें, बेहतर होगा कि इसे सोने से पहले लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल