1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. करेले वाला स्वाद लेकिन खाने में मीठा, बनाकर खाएं ककोड़ा की सब्जी, आसान है रेसिपी

करेले वाला स्वाद लेकिन खाने में मीठा, बनाकर खाएं ककोड़ा की सब्जी, आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 23, 2026 12:47 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 12:47 pm IST

करेले की सब्जी का स्वाद कड़वा लगता है तो एक बार ककोड़ा की सब्जी बनाकर खाएं। इसका टेस्ट एकदम करेला जैसा होता लेकिन स्वाद में मीठा लगता है। बच्चों को भी ककोड़ा की सब्जी खूब पसंद आएगी। नोट कर लें ककोड़ा की रेसिपी।

ककोड़ा की सब्जी- India TV Hindi
ककोड़ा की सब्जी Image Source : INDIA TV

करेला की सब्जी का स्वाद कड़वा होता है इसलिए बहुत सारे लोग इसे खाने से बचते हैं। अगर आपको वही करेला वाला स्वाद चाहिए, वही फायदे चाहिए, लेकिन सब्जी का टेस्ट मीठा चाहिए तो ककोड़ा की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। ककोड़ा को लोग वन करेला या जंगली करेला के नाम से भी जानते हैं। ये करेला से छोटा होता है लेकिन काटने पर अंदर से करेला जैसे बीज निकलते हैं। ककोड़ा को करेला की तरह ही बनाया जाता है। इसे बीज के साथ बनाने पर स्वाद और भी अच्छा लगता है। अगर आप भी करेला खाना चाहते हैं तो ये अच्छा विकल्प है। ककोड़ा की सब्जी को पराठे, रोटी या दाल के साथ खा सकते हैं। आइये जानते हैं ककोड़ा बनाने की रेसिपी।

ककोड़ा सब्जी की रेसिपी

पहला स्टेप- ककोड़ा बनाने के लिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से सब्जी खरीदकर ले आएं। इन्हें अच्छी तरह से पानी से धो लें। आगे पीछे का डंठल हटा दें और इन्हें गोल-गोल छल्ले जैसी शेप में काट लें। आप चाहें तो ककोड़ा को हल्का छीलकर भी बना सकते हैं या इसे छिलका सहित बना सकते हैं। ककोड़ा के बीज अगर पके हों तो निकाल दें। कच्चे बीज को सब्जी में डालकर सकते हैं।

दूसरा स्टेप- अब इसके लिए एक बड़ा प्याज लंबा-लंबा पतला काट लें, थोड़ा अदरक और लहुसन को कूट लें। अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। तेल में पचफोरन मसाला डाल दें। अगर न हो तो इसमें जीरा, कलौंजी, मेथी दाना, राई और सौंफ डाल दें। इसके बाद तेल में प्याज, अदरक लहसुन और कटा ककोड़ा डाल दें। सारी चीजों को मिलाकर ऊपर से नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और एक चम्मच सौंफ का पाउडर डाल दें।

तीसरा स्टेप- सारी चीजों को कुछ देर ढककर पकाएं और फिर इसे चलाते हुए पकाएं। जब ककोड़ा पक जाएं तो इसमें आमचूर मसाला डाल दें। अब ऊफर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सब्जी को सर्व करें। आप इस सब्जी को जितना चाहें उतना क्रिस्पी कर सकते हैं। इस तरह बनाई गई ककोड़ा की सब्जी खाने में अलग ही स्वाद देती है। आप इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल