मुंबई: एक बार फिर से होगा करण और अर्जुन का मिलन। बिग बॉस के सेट पर फिर एक साथ नजर आएंगे शाहरुख खान और सलमान खान। बिग बॉस अपने फाइनल राउंड में पहुंच चुका है, लेकिन शो को इस बार अच्छी टीआरपी नहीं मिल रही है। पिछले हफ्ते जहां मेघा और जसलीन घर से बाहर हो गए। अभी तक भले ही बिग बॉस की टीआरपी लो रही हो, लेकिन इस वीकेंड के वार बिग बॉस की टीआरपी आसमान छूने वाली है। क्योंकि सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ एक सेट पर जो नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान अपनी फिल्म जीरो का प्रमोशन करने सलमान खान के शो बिग बॉस में आने वाले हैं। बता दें, सलमान खान ने शाहरुख खान की फिल्म जीरो में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाले हैं। दोनों का गाना इश्कबाजी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। लोगों को अब बिग बॉस के टीजर का इंतजार है जहां उनके पसंदीदा खान एक साथ नजर आएं।
Related Stories
शाहरुख खान अपनी फिल्मों का प्रचार बड़ी शिद्दत से करते हैं। हाल ही में वो मुकेश अंबानी की बेटी के संगीत में वाइफ गौरी के साथ थिरकते नजर आए थे। वहां सलमान खान भी मौजूद थे।
फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा रोमांस करती नजर आएंगी। आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।